वयोवृद्ध स्मृति शेष माता इंजोता देवी को दी गई श्रद्धांजलि

तेघरा (बेगूसराय) तेघड़ा नगर परिषद क्षेत्र संख्या 18 घोड़हा टोला निवासी वयोवृद्ध गंगो ठाकुर की धर्मपत्नी सामाजिक सरोकार से जुड़े 80 वर्षीय इंजोसा देवी के निधन उपरांत उनके स्मृति में उनके आवासीय परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन पूर्व वार्ड पार्षद राम आशीष ठाकुर की अध्यक्षता में की गई।

मौके पर उपस्थित अतिथियों एवं स्थानीय लोगों तथा परिवार के सदस्यों व परिजनों द्वारा उनकी तस्वीर पर बारी बारी से पुष्प अर्पित करते हुए उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया साथ ही मां की भूमिका पर भी प्रकाश डाला गया। राष्ट्रीय नाई महासभा बेगूसराय के जिला मीडिया प्रभारी अशोक कुमार ठाकुर ने कहा कि संसार में मां को सर्वप्रथम व संपूर्ण गुरु की उपाधि दी गई है।

जो अपने बच्चे को लालन-पालन शिक्षा दीक्षा के साथ ही एक बेहतर नागरिक बनाने के पीछे उनकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है इसलिए मां सदैव पूजनीय रहेगी। मौके पर योगेश्वर ठाकुर, कुशेश्वर ठाकुर, विशेश्वर ठाकुर, सुरेश ठाकुर, शंभू ठाकुर, राजीव ठाकुर, के अलावे अन्य लोग मौजूद थे।

उनके पौत्र डीलर राहुल कुमार ठाकुर एवं जितेंद्र कुमार ठाकुर ने आगत अतिथियों का स्वागत किया। स्मृति शेष माता इंजोसा देवी की बहू सीता देवी जो वार्ड संख्या 18 के वार्ड पार्षद पद के उम्मीदवार हैं उनके नेतृत्व में सभी महिलाओं ने भी पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी।