हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) की सातवीं स्थापना दिवस 24 सितंबर को

अशोक कुमार ठाकुर तेघरा (बेगूसराय) हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा बेगूसराय 24 जुलाई रविवार को जिला स्तर पर 7 वां स्थापना दिवस कर्नल स्टूडेंट्स दीपशिखा हॉल बेगूसराय के निकट अपराहन के 1:बजे से 3:बजे के बीच संपन्न होगा जिसकी संपूर्ण तैयारी पूर्ण कर ली गई है। स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं के माध्यम से समाज व देश को एक नई दिशा देने, तथा गरीबों के मान सम्मान की रक्षा, एकता, भाई चारों व समतामूलक समाज की स्थापना हेतु पार्टी के माध्यम से आमजन को संदेश दिया जाएगा उक्त बातें की जानकारी हिंदुस्तान आवाम मोर्चा बेगूसराय के जिलाध्यक्ष पीयूष कुमार ने दी।

जिला प्रवक्ता माधव कुमार ने कहा कि यह पार्टी गरीबों और दलितों की पार्टी है. इनके हितों की रक्षा के लिए हमारी पार्टी के राष्ट्रीय संरक्षक व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने पार्टी का गठन किया था। बेगूसराय में हम आने वाले समय में बेहतर प्रदर्शन करेंगे जिससे पार्टी सशक्त और मजबूत होगा। पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी अशोक कुमार ठाकुर ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार सरकार में लघु जल संसाधन, अनुसूचित जाति, जनजाति कल्याण मंत्रीसंतोष कुमार सुमन के कुशल नेतृत्व में आम जनता का समर्थन एवं पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर एनडीए गठबंधन में हम पार्टी को बिहार में तीसरे स्थान पर लोग पसंद कर रहे हें यह सबसे बड़ी उपलब्धि है। जिला महासचिव दर्शन चौधरी ने बताया कि 24 जुलाई को हम पार्टी जिला स्तर पर सातवा स्थापना दिवस मनाएगी,पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा स्थापना दिवस कार्यक्रम की तैयारी जिले के सभी प्रखंडों में जोर-शोर से चल रही है।