चाक चौबंद प्रशासनिक व्यवस्था के बीच प्रखंड में शांतिपूर्ण मतदान व मतगणना संपन्न

अशोक कुमार ठाकुर, तेघरा (बेगूसराय) प्रखंड मत्स्य जीवी चुनाव को लेकर मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय तेघरा के परिसर में बनाए गए कुल 3 मतदान केंद्रों पर पूरे चाक-चौबंद प्रशासनिक व्यवस्था के बीच सुबह 7: बजे से 3:30 बजे तक विधिवत मतदान संपन्न होने के उपरांत ई कृषि भवन के ब्रज गृह में मत पेटी सुरक्षा व्यवस्था के साथ जमा की गई। उक्त सभागार में बनाए गए मतगणना केंद्र पर पूरे सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणनाको द्वारा संध्या 6:बजे के बाद मतगणना की प्रक्रिया प्रारंभ हुई .

मतगणना की सभी प्रक्रिया को मूर्त रूप देते हुए देर रात मतगणना के कार्य संपन्न होने के बाद प्रखंड निर्वाचि पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी संदीप कुमार पांडे द्वारा चुनाव परिणाम की घोषणा की गई. उन्होंने बताया कि अध्यक्ष के पद पर रामरतन सहनी को 11 मत से पराजित करते हुए गणेश साहनी 411 मत प्राप्त कर विजय घोषित किए गए। जबकि राम रतन सहनी को 400 मत प्राप्त हुआ। डाले गए 915 मत में 104 मत रद्द हुए। वही सचिव पद पर निवर्तमान सचिव अशोक सहनी को रामनाथ सहनी ने 40 मतों से पराजित कर सचिव पद पर अपना जीत कायम किया। रामनाथ सहनी को 381 मत मिला जबकि अशोक सहनी को 341 मत प्राप्त घर दूसरे स्थान पर रहे.

वहीं गणेशी सहनी 113 मत प्राप्त कर तीसरे नंबर पर रहे। सचिव पद पर 922 मत में 87 मत रद्द घोषित किए गए। उन्होंने बताया की सभी 11 सदस्य प्रबंध समिति का एकल नामांकन होने से पूर्व में ही सभी को निर्विरोध घोषित कर दिया गया था। जिसमें अयोध्या से दिनेश सहनी, चिल्हाय से पूनम देवी, खिजीरचक से राधा देवी, अंबा से दायबती देवी, अयोध्या से डेफो सहनी, बिसलपुर से रामसागर सहनी, पैगंबरपुर अयोध्या से हीरा देवी, पकठौल से जितेंद्र कुमार, बरौनी दो से अवधेश सहनी एवं पिढौली से दीपक सहनी ।

चुनाव व मतगणना के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार, एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ओम प्रकाश,प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रखंड निर्वाचि पदाधिकारी संदीप पांडे, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी भुवनेश्वर राय, B C O मिसेन्द्र कुमार, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी राकेश कुमार, आदि संबंधित कार्यों का निरीक्षण करते रहे। वही पोलिंग मजिस्ट्रेट एवं तैनात किए गए पुलिस पदाधिकारी रामेश्वर प्रसाद ,राजकुमार, लालबाबू राय आदि शांति एवं विधि व्यवस्था तथा मतदान व मतगणना प्रक्रिया की सुरक्षा व्यवस्था का मॉनिटरिंग की।

प्रखंड विकास पदाधिकारी संदीप पांडे ने दोनों नवनिर्वाचित सचिव रामनाथ सहनी व अध्यक्ष गणेश सहनी को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष व सचिव के समर्थक व शुभचिंतकों द्वारा अपने-अपने विजय प्रत्याशि को फूल माला एवं गुलाल लगाकर स्वागत किया तथा जीत के जश्न मनाया।