हेल्पलाइन नंबर महिलाओं को सशक्त बनाने में कारगर जिला अध्यक्ष : रूबी शर्मा

तेघरा (बेगूसराय) बरौनी प्रखंड अंतर्गत बिहट नगर परिषद क्षेत्र में बेगूसराय जिला महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष रूबी शर्मा ने 29 अगस्त सोमवार को भारी संख्या में उपस्थित महिलाओं के बीच आयोजित कार्यक्रम में स्त्री हेल्पलाइन नंबर का लांच करते हुए कहा कि पार्टी जनकल्याण कार्यों के साथ-साथ महिलाओं के उत्थान व उनको सशक्त बनाने के प्रति शुरू से ही तत्पर रही है।

लेकिन केंद्र की मोदी सरकार समाज को विभाजित करने का कार्य कर रही है। इसे देखते हुए कांग्रेस ने महिलाओं के सशक्तिकरण एवं उन्हें न्याय दिलाने के लिए हेल्पलाइन नंबर (टोल फ्री नंबर) 180020 405 89 जारी किया है। इससे महिलाएं ज्यादा सशक्त होकर समाज की मुख्यधारा में शामिल हो सकेगी। जिला इंटक अध्यक्ष चुनचुन राय ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 78 वीं जयंती पर सोनिया गांधी और महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेटा डिसूजा की महत्वकांक्षी योजना स्त्री हेल्प नंबर लांच किया गया है।

उन्होंने बताया कि इस टोल फ्री नंबर से महिलाओं को उनका हक दिलाने में न्यायिक सहायता पहुंचाने के साथ ही स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने में मददगार साबित होगी। मौके पर सीमा देवी, मीरा देवी , सोनमणि देवी ,कंचन देवी ,रागिनी देवी के अलावे भारी संख्या में महिलाएं शामिल हुई।