तेघड़ा व बरौनी नगर परिषद चुनाव को लेकर विभिन्न कोषांगों का गठन

तेघरा (बेगूसराय) राज्य निर्वाचन आयोग के द्वारा नगर निकाय चुनाव को लेकर तैयारी तेज कर दी गई है जिसके मद्देनजर आगामी नगर परिषद तेघड़ा व बरौनी में नगर परिषद चुनाव प्रक्रिया स्वच्छ ,निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण कराने को लेकर निर्वाचि पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी तेघड़ा राकेश कुमार के द्वारा स्व समय कार्यों के निपटारा को लेकर विभिन्न चुनाव कोषांग का गठन किया गया है। साथ ही कोषांग के साथ बरीय पदाधिकारी एवं नोडल पदाधिकारी का नाम तय करते हुए जिम्मेवारी दी है।

1.नामनिर्देशन कोषांग एवं कार्मिक प्रबंधन कोषांग इन कोषांग पदाधिकारी के रूप में राहुल कुमार मिश्रा प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी भगवानपुर, भुवनेश्वर राय प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी तेघड़ा एवं प्रखंड राजस्व पदाधिकारी सुश्री रश्मि को जिम्मेवारी दी गई है।

2. इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन कोषांग एवं ब्रज गृह को कोषांग सूर्य देव महतो प्रखंड कृषि पदाधिकारी तेघड़ा एवं डॉक्टर दयानंद सिंह कृषि पदाधिकारी बछवारा ।

3. वाहन प्रबंधन कोषांग दीपक कुमार भारद्वाज प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी तेघड़ा एवं राहुल कुमार मिश्रा प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी भगवानपुर

4. सामग्री प्रबंधन कोषांग एवं मतपत्र कोषांग सुभाष कुमार राजस्व कर्मचारी तेघड़ा एवं सौरभ कुमार कृषि समन्वयक।

5. विधि व्यवस्था प्रबंधन कोषांग एवं आदर्श आचार संहिता प्रबंधन कोषांग। सुश्री रश्मि प्रखंड राजस्व पदाधिकारी तेघड़ा एवं सुश्री नाजनी अकरम प्रखंड राजस्व पदाधिकारी मंसूरचक।

6 प्रतिवेदक कोषांग, व्यय प्रबंधन कोषांग, मीडिया कोषांग, ए एम एफ कोषांग, कम्युनिकेशन कोषांग प्लान एवं अनुमंडल हेल्पलाइन सह नियंत्रण को सांग इन कोषांग के वरीय पदाधिकारी ओनम कुमार अवर निर्वाचित पदाधिकारी तेघड़ा एवं पदाधिकारी के रूप में निखत परवीन बाल विकास परियोजना पदाधिकारी बछवारा तथा प्रतिभा आर्य बाल विकास पदाधिकारी तेघड़ा सभी कोषांग के वरीय पदाधिकारी के रूप में अमरेंद्र पंकज अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी तेघड़ाएवं नोडल पदाधिकारी के रूप में पूजा कुमारी प्रखंड विकास पदाधिकारी बछवारा एवं संदीप कुमार पांडे प्रखंड विकास पदाधिकारी तेघड़ा को जिम्मेदारी दी गई है। अनुमंडल पदाधिकारी ने गठित विभिन्न कोषांग के पदाधिकारी व कर्मियों को तत्परता पूर्वक चुनाव से संबंधित सभी कार्यों को पूरा करने का भी निर्देश दिया है