जिला पदाधिकारी बेगूसराय ने तेघरा गौशाला का किया निरीक्षण

अशोक कुमार ठाकुर ,तेघड़ा (बेगूसराय) बेगूसराय के गौवंशी तेघरा गौशाला का निरीक्षण गुरुवार को जिला पदाधिकारी रौशन कुमार कुशवाहा ने किया।उन्होंने गौबंसी पशुओं के लिए भूसा, हरा चारा ,पानी ,साफ सफाई एवं जैविक खाद निर्माण तथा उनके चिकित्सा व्यवस्था तथा रखरखाव की व्यवस्था का जायजा लिया।

उन्होंने बताया कि गौशाला की सभी व्यवस्थाएं अपने आप में अद्भुत है। उन्होंने गौशाला की निरंतर विकास की कामना करते हुए हर संभव सहयोग करने की बात बताते हुए उन्होंने कहा कि यह प्रयास जिला प्रशासन का निरंतर जारी रहेगा। गौशाला के सचिव शिवकुमार केजरीवाल ने गौशाला की उपलब्धियों का विस्तार से बताते हुए उन्हें बुके मोमेंटो एवं चादर प्रदान कर स्वागत किया। मौके पर एसडीओ राकेश कुमार, डीएसपी ओम प्रकाश , थानाध्यक्ष संजय कुमार एवं अन्य अधिकारियों के अलावे कृष्ण कुमार मखरिया, लोकनाथ शर्मा के अलावे गौशाला समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद थे।