बेगूसराय के लाल चन्दन अग्रवाल बने पटना विश्वविद्यालय के सीनेट व सिंडीकेट सदस्य

तेघड़ा/बेगूसराय : तेघड़ा के मिट्टी की उपज ने किया जिला का नाम रौशन। तेघड़ा नगर पंचायत के उपमुख्य पार्षद सुरेश रौशन के पुत्र कानपुर गोयनका पब्लिक स्कूल के निर्देशक ,चंदन अग्रवाल को बिहार के महामहिम राज्यपाल , पटना, विश्वविद्यालय में सीनेट व सिंडीकेट सदस्य मनोनीत किया है। उक्त मनोनयन तीन साल के लिए किया जाता है। बता दें जैसे ही मनोनयन की खबर तेघड़ा के लोगों ने सुना क्षेत्र में हर्ष की लहर दौर गई है।विदित हो कि चंदन अग्रवाल समाजिक,सांस्कृतिक,कार्यों में बढ़ चढ़ भाग लेते है।

समाज के बीच हमेशा संकट की घड़ी में आगे बढ़ चढ़ राहत कार्य को चलाते है। कोरॉना महामारी में गरीबों के बीच खाद्य, सामग्री,दवा,वस्त्र आदि राहत वितरण कार्य में बढ़ चढ़ हिस्सा लिया तो प्रधानमंत्री,मुख्यमंत्री राहत को में खुले दिल से राशि प्रदान की। करोना महामारी में गरीब रोगियों को लाने ले जाने हेतु निजी कोष से एम्बुलेंस की व्यवस्था भी प्रदान किया।समाजिक कार्यकर्ता के रूप इन्होंने राज्य से लेकर केंद्र तक अपनी पहचान बनाई है।इनके शिक्षा प्रति लगाव एवम समाजिक कार्यों को देखते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ,आदित्य नाथ ने भी सम्मानित किया है।

इनके मनोयन कि ख़बर पर समाजिक एवम राजनीतिक कार्यकर्ता भोला कांत झा, डॉ सुभाष रंजन झा, नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी रमन कुमार,मुख्य पार्षद आसमा खातून,पार्षद महबूब आलम मुखिया , हेमंत कुमार, पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह,भाजपा नेता कृष्णनंदन सिंह,अरुण कुमार साह, शिव कुमार केजरीवाल,किशन मखरिया,शुरेश सुल्तानिया आदि ने अपनी शुभकामना दी है।