प्रखंड स्तरीय उर्वरक निगरानी समिति की बैठक आयोजित

भगवानपुर ( बेगूसराय) विजय भारती : प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित पंचायत समिति भवन के सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश कुमार के नेतृत्व में प्रखंड स्तरीय उर्वरक निगरानी समिति की बैठक आयोजित हुई जिसमें उपस्थित कृषि पदाधिकारी सूर्यदेव महतो व प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश कुमार ने संयुक्त रूप से उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष किसानों के बीच उर्वरक वितरण में अफरातफरी नहीं हो इसके लिए सरकार के निर्देश पर उक्त बैठक आयोजित की गई है, ताकि किसानों को उचित मूल्य पर ससमय उर्वरक मिल सके तथा उन्होंने कहा कि प्रखंड में खपत के अनुसार जिला से उर्वरक की मांग की जायेगी वहीं प्रखंड क्षेत्र स्थित कुल 37 उर्वरक दूकानों को खपत के अनुसार खाद की उपलब्धता सुनिश्चित किया जायेगा।

उन्होंने कहा कि यूरिया व डीएपी खाद की उपलब्धता आवश्यकता के अनुसार किया जायेगा। प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश कुमार ने किसानों को उर्वरक से संबंधित जानकारी मुहैया कराने के लिए वाट्सएप गुरुप बनाने तथा उससे किसानों सहित जनप्रतिनिधियों को जोड़ने की भी बात कही।

मौके पर उपरोक्त पदाधिकारी के अलावा कृषि समन्वयक राजीव कुमार,, राजेश कुमार, संजीव कुमार सिंह, संजीव कुमार सज्जन, लेखापाल संजीव कुमार, किसान सलाहकार अभिनव कुमार स्थानीय जिला पार्षद दिनेश चौरसिया, जदयू के प्रखंड अध्यक्ष डॉ सुन्देश्वर प्रसाद सिंह, कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष यशवंत चौधरी, लोजपा रामविलास के प्रखंड अध्यक्ष अनिल पासवान व पारश के शिवकुमार चौधरी, भाजपा के रामजीवन राय, अविनाश चौधरी,राजद के प्रखंड अध्यक्ष रंधीर वर्मा, भाकपा नेता अशोक राय, माकपा नेता रामभजन सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।