Gold Price Today: सोने-चांदी के ताजा रेट हुए जारी, जानिए आज गोल्ड सस्ता हुआ या महंगा?

डेस्क : भारतीय सर्राफा बाजार ने शुक्रवार को सोने और चांदी के भाव जारी किए हैं। ताजा दरों पर नजर डालें तो सोने-चांदी की कीमतों में उछाल देखने को मिला है। 999 शुद्धता वाला दस ग्राम सोना आज 51623 रुपये पर बिक रहा है, जबकि 999 शुद्धता वाले एक किलो चांदी के भाव बढ़कर 57912 रुपये हो गए हैं.

मालूम हो कि सोने और चांदी के दाम दिन में दो बार जारी होते हैं। एक बार सुबह और दूसरी बार शाम को ibjarates.com के मुताबिक आज 995 शुद्धता वाला सोना 51416 रुपये में मिल रहा है. 916 शुद्धता वाला सोना आज 47287 रुपए हो गया है। इसके अलावा 750 शुद्धता वाले सोने की कीमत बढ़कर 38717 रुपये हो गई है। वहीं, 585 शुद्धता वाला सोना आज महंगा हो गया है और 30199 रुपये पर पहुंच गया है. इसके अलावा 999 शुद्धता वाला एक किलो चांदी आज 57912 रुपये हो गया है।

क्या है सोने-चांदी की कीमत में बदलाव? सोने-चांदी के भाव में रोज बदलाव होता है। आज सोने-चांदी की कीमतों में तेजी आई है। 999 शुद्धता वाला सोना 401 रुपये, 995 शुद्धता वाला सोना आज 399 रुपये, 916 शुद्धता वाला सोना 368 रुपये, 750 शुद्धता वाला सोना 300 रुपये और 585 शुद्धता सोना 234 रुपये महंगा हो गया है। वहीं अगर एक किलो चांदी के भाव की बात करें तो यह आज 1,940 रुपये महंगा हो गया है.

शुक्रवार की सुबह की कीमतें शुक्रवार शाम की कीमतें

  • सोना (प्रति 10 ग्राम) 999 51623
  • सोना (प्रति 10 ग्राम) 995 51416
  • सोना (प्रति 10 ग्राम) 916 47287
  • सोना (प्रति 10 ग्राम) 750 38717
  • सोना (प्रति 10 ग्राम) 585 30199
  • चांदी (प्रति 1 किलो) 999 57912

ऐसे होती है शुद्धता की पहचान गहनों की शुद्धता मापने का एक तरीका होता है। इसमें हॉलमार्क से जुड़े कई हॉलमार्क हैं। इन निशानों से गहनों की शुद्धता का पता लगाया जा सकता है। यह एक कैरेट से लेकर 24 कैरेट तक होता है। 22 कैरेट सोने का उपयोग आभूषण बनाने के लिए किया जाता है। आभूषणों पर हॉलमार्किंग अनिवार्य है। 24 कैरेट सोना शुद्ध सोना होता है। इस पर 999 अंक दर्ज किए जाएंगे। हालांकि, 24 कैरेट सोने से गहने नहीं बनते हैं। 22 कैरेट की ज्वैलरी होगी तो उसमें 916 लिखा होगा। 21 कैरेट की जूलरी पर 875 लिखा होगा। 18 कैरेट की जूलरी पर 750 लिखा होता है। अगर यह 14 कैरेट की ज्वैलरी है तो उसमें 585 लिखा होगा।