बछवाड़ा थाना परिसर में जनता दरबार का हुआ आयोजन , दो मामले का हुआ निष्पादन

बछवाड़ा ( बेगूसराय ) थाना परिसर बछवाड़ा में शनिवार को भुमि सम्बंधित मामले को लेकर जनता दरवार का आयोजन किया गया। जनता दरवार में विभिन्न पंचायतों के भूमि विवाद से संबंधित तीन नये आवेदन प्राप्त हुए जबकि सोलह आवेदन पुर्व से लंबित था। कुल उन्नीस आवेदन में से दो आवेदन का निष्पादन किया गया।

बछवाड़ा थानाध्यक्ष अजित कुमार,राजस्व पदाधिकारी दीपक कुमार,अंचल निरीक्षक अवधेश साह के द्वारा दोनो पक्ष के लोगो से भुमी संम्बन्धित विवाद के कागजात जमा कराते हुए दोनो पक्ष के लोगो को अपना अपना पक्ष रखने का मौका दिया गया।दोनो पक्ष की बात सुनने के बाद दिनेश साह बनाम भोली यादव व बलखंडी पासवान बनाम महेंद्र यादव के आवेदन का निष्पादन किया गया। वही अन्य सतरह आवेदक को भुमी संम्बन्धित साक्ष्य के साथ अगले शनिवार को उपस्थित होकर अपना अपना पक्ष रखने को कहा गया। जनता दरबार के दौरान मौके पर विभिन्न पंचायत के सिकंदर पासवान, हेमन राय, चंद्रदेव कुमार, अर्जुन यादव, दिनेश साह, मौली यादव समेत दर्जनो लोग मौजूद थे।