भीषण गर्मी में भी AC का तापमान 16 डिग्री से नीचे क्यों नहीं हो पाता, जानें- इसके पीछे का कारण?

डेस्क : देश में कई राज्य ऐसे हैं जहां भीषण गर्मी पड़ती है। वहीं थोड़ी बहुत तो हर जगह ही होती है। लोग गर्मी से बचने के लिए एसी का इस्तेमाल करते हैं। एसी भीषण गर्मी में ठंडक पहुंचाने का काम करता है।

आप ऑफिस, लैब घर यहां तक की ATM आदि में भी AC लगाया जाता है। लेकिन क्या आपने कभी गौर किया है कि कितनी भी गर्मी हो लेकिन AC का टेम्परेचर 16 डिग्री से नीचे नहीं किया जा सकता है। इसके पीछे की वजह जान आप हैरान हो सकते हैं। आइए आज जानते हैं।

16 डिग्री नीचे क्यों नहीं होता AC का टेंपरेचर

एयर कंडीशनर में एक विशेष उपकरण होता है, जिसे इवेपोरेटर कहा जाता है और इसके माध्यम से शीतलक को ठंडा किया जाता है। इसके ठंडा होने से आपको एयर कंडीशनर से ठंडी हवा मिलती है। यदि एयर कंडीशनर की तापमान सेटिंग 16 डिग्री सेल्सियस से भी कम कर दी जाती है, तो बाष्पीकरणकर्ता जम सकता है, जिससे यह पूरी तरह से विफल हो सकता है।

बर्फ से कम सकता है AC

दरअसल AC को 16 डिग्री से कम टेंपरेचर पर चलाने पर इवेपोरेटर आइस जम सकती है।जिससे यह खराब हो सकता है। एयर कंडीशनर कंपनियों के पास 16 डिग्री से कम तापमान पर भी एयर कंडीशनर चलाने का विकल्प था, हालांकि ऐसा करने से उनके ग्राहकों को नुकसान हो सकता था।

20 से 23 डिग्री पर अधिक ठंडी हवा मिलेगी

इस कारण से, एयर कंडीशनर का तापमान 16 डिग्री से कम करने की अनुमति नहीं है। इसलिए कम तापमान पर भी कमरे को 20 से 23 डिग्री पर रखकर आप ठंडी हवा का आनंद ले सकते हैं।