बिजली के स्विच बोर्ड सफेद रंग के ही क्यों होते हैं? बेहद उपयोगी है जानकारी…..

Switchboard Color : आप लोग हमारे देश में कहीं भी जाते होंगे तो आपको कुछ चीजें समान ही मिलती होगी। जैसे आप किसी के घर गए हैं या फिर उसके भी घर में अपने सफेद कलर के ही स्विच बोर्ड लगवाए होंगे। कुछ चीज ऐसी होती है जिनमें बिल्कुल समानता होती है, चाहे फिर वह किसी भी कंपनी की हो। लेकिन क्या आपको पता है कि स्विच बोर्ड का कलर सफेद ही क्यों होता है और इसके पीछे क्या लॉजिक है? आइये आपको बताते है इस आर्टिकल में….

सफेद रंग के ही क्यों होते है स्विचबबोर्ड?

  • आपको बता दे कि सफेद कलर के स्विच बोर्ड होने के पीछे कई कारण है। जैसे कि दीवार के कलर की तुलना में सफेद रंग के स्विच बोर्ड आसानी से पहचाने जा सकते हैं।
  • सफेद स्विच बोर्ड होने का यह एक बड़ा कारण है। इसके अलावा सफेद कलर के स्विच बोर्ड किसी भी कलर की दीवार के साथ आसानी से मैच हो जाते हैं।
  • लेकिन लेकिन ऐसा जरूरी नहीं है कि स्विच बोर्ड केवल सफेद रंग के ही हो, आपको मार्केट में काले, ग्रे जैसे रंगे के अलग-अलग तरह के और फैंसी स्विच बोर्ड भी देखने के लिए मिल जाएंगे।

कौनसे रंग के स्विचबोर्ड है सबसे अच्छे?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मार्केट में आपको सफेद कलर के अलावा ग्रे, ब्लैक, ब्लू, ऑफ व्हाइट आदि कई कलर के स्विच बोर्ड देखने को मिल जाएंगे। अगर आपको इनमें से कोई सबसे अच्छा जचने वाले कलर का स्विच बोर्ड देखना है तो आपको स्विच बोर्ड का आकार और रंग घर के पेंट, डेकोरेशन के हिसाब से चुने।

सॉकेट में बड़ा सा होल क्यों होता है?

इसके अलावा कई बार लोगों के मन में यह सवाल भी आता है कि यह स्विच बोर्ड के सॉकेट में बड़ा सा होल क्यों होता है? आपको बता दे कि सॉकेट के ऊपर बड़े वाले हॉल में करंट नहीं आता है क्योंकि ये अर्थिंग का होता है।