E-shram card: अगर अब तक नही आये खाते मे पैसे, तो तुरंत सुधारें ये गलतियां, खाते मे आ जायेगे पैसे!

डेस्क : E-shram card आजकल खूब चर्चे में है। सरकार आम आदमी को लाभ पहुंचाने के लिए सरकारी और गैर-सरकारी बहुत तरीकों से सहायता प्रदान करती है। भारत में गरीबी रेखा (BPL) के नीचे जीवन यापन करने वाले और जरुरतमंद लोगों की संख्या भी काफी है।

ऐसे में इन लोगों के लिए सरकारों की ओर से कई लाभकारी योजनाएं भी चलाई जाती हैं। जहां एक तरफ राज्य सरकार योजनाओं को चलाती है, वहीं दूसरी ओर भारत सरकार भी अपने स्तर पर कई योजनाएं चलाती है। E-shram card योजना, जो इन दिनों काफी चर्चा में है,यह योजना असंगठित क्षेत्र में रहने वाले मजदूरों के लिए चलाई गई है।

इसमें कई फायदों के अलावा हर महीने 500 से 1000 रुपये किश्त के तौर पर दिए जा रहे हैं. क्या यह पैसा आपके खाते में आया है? क्योंकि सरकार ने इसकी पहली किस्त जारी कर दी है। अगर नहीं तो आइए हम आपको बताते हैं कि इसके पीछे क्या कारण हो सकते हैं। तो आइए जानते हैं इसके बारे में; दरअसल, सरकार की ओर से 1000 रुपये सीधे E-shram कार्ड धारकों के बैंक खाते में भेजे गए हैं. अगर यह पहली किस्त आपके खाते में नहीं आई है तो इसके पीछे कोई कारण हो सकता है और सरकार ने यह पहली किस्त उन लोगों के खाते में भेजी है।

जिन्होंने 31 दिसंबर 2021 से पहले ई-श्रम पोर्टल पर अपना registration करवाया था। . यदि आपने इस तिथि के बाद पंजीकरण कराया है, तो आपके खाते में पहली किस्त नहीं आई होगी। वहीं कई लोगों को इस समस्या का भी सामना करना पड़ रहा है कि गलत banking जानकारी के कारण उन्हें पैसे नहीं मिल पा रहे हैं. इसलिए आपको अपने खाते की जानकारी सही करवाने के लिए तुरंत अपने नजदीकी डाकघर, लोक सेवा केंद्र CAC जाना चाहिए। शायद उसके बाद आपको लाभ मिलना शुरू हो जाए।

Card apply करने का तरीका

यदि आप ई-श्रम कार्ड बनवाना चाहते हैं तो इसके लिए आप ई-श्रम विभाग के official पोर्टल eshram.gov.in पर जाकर भी अपना पंजीकरण करा सकते हैं। इसके अलावा आप अपने नजदीकी डाकघर, सीएससी या लोक सेवा केंद्र पर जाकर भी यह कार्ड बनवा सकते हैं।इन दस्तावेजों की होगी जरूरत:- बैंकिंग की जानकारी,पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड।