Reliance AGM 2022 : आज होगा मुकेश अंबानी के नए उत्तराधिकारी का ऐलान, 5G से भी उठेगा पर्दा..

डेस्क : रिलायंस इंडस्ट्रीज की बहुप्रतीक्षित आम वार्षिक बैठक AGM (Reliance AGM 2022) आज दोपहर 2 बजे से शुरू होगी। माना यह जा रहा है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries Ltd) के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) अपने भाषण के दौरान ही कई अहम घोषणाएं भी कर सकते हैं। पिछले कई सालों से मुकेश अंबानी अपनी प्रमुख घोषणाएं AGM में ही करते आए हैं। 2016 में जियो की सेवाएं शुरू करने का ऐलान भी उन्होंने AGM में ही किया था।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ही जरिए 2 बजे शुरू होने वाली AGM में उत्तराधिकार, 5G रोलआउट टाइमलाइन और JIO फोन के लॉन्च सहित कुछ प्रमुख घोषणाएं भी हो सकती हैं। AGM में रिटेल, दूरसंचार और ऊर्जा के क्षेत्र में कंपनी का पॉलिसी रोडमैप भी जारी होने की भी उम्मीद है।

पिछले साल मुकेश अंबानी ने यह संकेत दिया था कि रिलायंस इंडस्ट्री में उत्तराधिकार की योजना में तेजी लाई जाएगी। उनके दोनों बेटे आकाश अंबानी, अनंत और बेटी ईशा अंबानी पहले से ही समूह की गैर-सूचीबद्ध फर्मों में डायरेक्टर के रूप में काम कर रहे हैं। जून माह में मुकेश अंबानी ने रिलायंस इंफोकॉम लिमिटेड के अध्यक्ष के रूप में अपना पद छोड़ दिया और अपने बड़े बेटे आकाश अम्बानी के लिए जगह बनाई। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट से यह पता चला है कि कंपनी नेतृत्व में बदलाव की योजना पर भी काम कर रही है। इसके तहत ईशा, अनंत अंबानी और संभवतः नीता अंबानी को भी कंपनी में कोई न कोई अहम जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

AGM में रिलायंस की 5G (Reliance 5G) सेवा शुरू करने को लेकर भी कुछ महत्वपूर्ण घोषणा भी हो सकती है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हाल ही में यह कहा था कि सरकार 12 अक्टूबर तक 5जी सेवाओं (5G in India) को लॉन्च करने के लिए बेहद आशान्वित है। आपको बता दें कि रिलायंस जियो (Reliance JIO) ने 5जी नीलामी के दौरान स्पेक्ट्रम के लिए सबसे अधिक बोली लगाई थी। 5जी के लिए कंपनी ने 11 बिलियन डॉलर से अधिक की एयरवेव की खरीदी की है। कंपनी 5जी प्लान के साथ हैंडसेट के राज पर से भी पर्दा उठा सकती है।