Phone Number Tracking : जानें कैसे कर सकते हैं आप किसी की लोकेशन फ़ोन नंबर से ट्रैक..

डेस्क : आज के समय में मोबाइल फोन सबसे आवश्यक चीजों में से एक हो गया है। फोन के जरिए लोग एक दूसरे का हाल खबर कहीं से भी ले सकते हैं। ऐसे में कई बार ऐसी स्थिति उत्पन्न हो जाती है कि सामने वाले तक पहुंचने के लिए काफी मशक्कत करना पड़ता है। लेकिन कई ऐसे ऐप उपलब्ध हैं, जिसके माध्यम से आप जिन तक पहुंचना चाहते हैं। उनके फोन को ट्रैक कर पहुंच सकते हैं। इन एप्स पर करंट और लाइव लोकेशन ट्रैक करने जैसी सुविधाएं दी गई होती है।

इसे कई ट्रैकिंग ऐप प्ले स्टोर पर उपलब्ध है। लेकिन इनमें से सबसे बेहतर और मुफ्त ट्रैकिंग करना गूगल मैप से अच्छा होगा। इस ऐप के माध्यम से आप किसी को भी लाइव लोकेशन या उनके एड्रेस को ट्रैक कर सकते हैं। हालांकि गूगल मैप से ट्रैक करने के लिए अब जिनको ट्रैक करना चाहते हैं उन्हें अपनी लोकेशन आपके साथ साझा करना होगा तभी आप उन्हें ट्रैक कर सकेंगे।

गूगल मैप से ट्रैक करना बेहद आसान है। आपके परिचित आपको अपने गूगल मैप ऑन कर उससे व्हाट्सएप पर अपने लाइव लोकेशन को शेयर कर देते हैं, जिसके बाद आप आसानी से उन तक पहुंच पाएंगे। लाइव लोकेशन शेयर करते समय उन्हें विकल्प दिया जाता है कि यह कितने देर के लिए वैध रहेगा। इसे आप अपने सुविधानुसार सेट कर सकते हैं।

इसके अलावा भी ऐसे कई सॉफ्टवेयर हैं। जिससे किसी का भी लोकेशन का पता किया जा सकता है। इसके लिए एक एप Spyware है। इस सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल आर्मी और सरकार के द्वारा किया जाता है। यह सॉफ्टवेयर जासूसी करने के लिए बेस्ट है। इस सॉफ्टवेयर के माध्यम से आप किसी के भी कंप्यूटर में चल रहे हैं सभी गतिविधियों को आसानी से जान सकते हैं। सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल आम लोग नहीं कर सकते हैं।

मोबाइल ट्रैकिंग की हाईटेक सुविधा फिलहाल खुफिया विभाग, सरकार और मिलिट्री तक ही सीमित रखा गया है। क्योंकि यह आम लोगों के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। इसे मिसयूज भी किया जा सकता है, जिसे देखते हुए आम लोगों के लिए गूगल मैप जैसे कई अन्य सुविधाएं मौजूद हैं।