घर में कोई आया तो ऑटोमेटिक ऑन हो जाएगी लाइट, बड़े काम का ये सस्ता बल्ब, जानिए कीमत..

न्यूज डेस्क : वर्तमान में जमाना काफी एडवांस हो गया है। हर कुछ स्मार्ट वर्जन में मिलने लगा है। इसमें मोबाइल फोन, घड़ी, टीवी सहित बल्ब शामिल है। जी हां भारतीय बाजार में स्मार्ट टीवी से लेकर स्मार्ट बल्ब तक मिलते है। आज हम बात कर रहे हैं स्मार्ट बल्ब के बारे में। यह बल्ब मोशन सेंसर बल्ब है। यह काफी अत्याधुनिक फीचर्स के साथ आता है। एक ऐसा बल्ब जो इंसान के होने पर अपने आप जल जाएगा और जाने के जाने पर बंद हो जाएगा। तो आइए विस्तार से जानते हैं।

Philips जैसे कंपनी भी आपको मोशन सेंसर बल्ब ऑफर कर रही है। यह कंपनी इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम के दुनिया में एक अलग नाम बना चुकी है। ऐसे में इस कंपनी के बल्ब आप बेधड़क इस्तेमाल कर सकते हैं। इस बल्ब की खासियत है कि ये अपने आप ऑन और ऑफ हो जाता है।

हालांकि ऐसे बल्ब आपने बड़े बड़े होटल वगेरा में देखा होगा। ऐसे बल्ब को घर में सिक्योरिटी के दृष्टिकोण से भी लगाया जाता है। इसके अलावा अलमाड़ी, सीढ़ी, और बालकनी आदि में भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। मोशन सेंसर बल्ब फिलिप्स के अलावा कई और कंपनियां मार्केट में पेश की है। इन सभी कंपनियों ने अलग-अलग दाम पर अपने प्रोडक्ट्स को बाजार में उतारा है। इसकी कीमत की बात करें तो फिलिप्स आपको यह बल्ब 500 रूपये में दे रही है। इस Philips Motion Sensor B22 LED Bulb को आप एक दो खरीदते हैं तो आपको इसकी कीमत 489 देने होंगे। कम कीमत पर आपको एक बेहतर कंपनी प्रोडक्ट्स प्रोवाइड करा रही है।