रात में फ्रिज बंद करने से कम आएगा बिजली बिल? जान लीजिए पूरी सच्चाई….

डेस्क :आज के समय में हर घर में फ्रीज होना आम बात हो गई है। इस भीषण गर्मी में खाने पीने के सामान और सब्जियां फ्रीज में तरो ताजा रहती है। यही वजह है कि शहर के साथ साथ अब गांव में भी हर घर में फ्रीज मिल जायेंगे।

लेकिन 24 घंटे फ्रीज के चलने से लोगों में मन में बिजली बिल अधिक आने का डर भी बना रहता है। दरअसल बिजली बचाने के लिए लोग फ्रीज बंद कर देते हैं। लेकिन यह सही समय और सही तरीके से बंद न किया जाए तो इसका नुकसान भी है। तो आइए बिजली बचाने के सही तरीके को जानते हैं।

लोग कई कारणों से रात में अपने घर में फ्रिज बंद करना चाहते हैं। इसके पीछे एक मकसद बिजली बचाना भी है। लेकिन, ऐसे कई कारण हैं जो आपको रात में फ्रिज बंद करने से रोकेंगे। दरअसल, अगर आप रात में फ्रिज बंद कर देंगे तो अंदर का तापमान बढ़ने लगेगा। ऐसे में खतरनाक बैक्टीरिया पनपने की आशंका बढ़ जाएगी। अगर फ्रिज बंद रहेगा तो खाना बासी हो जाएगा और उसे खाना भी खतरनाक होगा।

इस खतरे के बाद भी अगर आप रात में फ्रिज बंद करना चाहते हैं तो आपको अपने खाने-पीने के सामान को सुरक्षित रखने का तरीका ढूंढना होगा। सामान्य स्थिति में रेफ्रिजरेटर का प्लग बंद होने के बाद भी वह 4-5 घंटे तक ठंडा रहता है। इसके बाद तापमान बढ़ना शुरू हो जाता है।

आप निश्चित समय पर फ्रिज को पूरी तरह से बंद कर सकते हैं। अगर आप कहीं बाहर जा रहे हैं तो फ्रिज से सभी खराब होने वाली चीजें निकालकर उसका प्लग निकाल सकते हैं। साथ ही फ्रिज को साफ करते समय उसे बंद भी किया जा सकता है। आजकल बिजली की खपत के हिसाब से आधुनिक फ्रिज आते हैं। इसके लिए आपके 3 या 5 स्तर रेटिंग वाला फ्रिज खरीद सकते हैं।