वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में किंग कोहली ने अपनी लेडी लव अनुष्का को दिया फ्लाइंग किस, इंटरनेट पर छाई विडियो

इस बार भारत वर्ल्ड कप 2023 की मेजबानी कर रहा है। वर्ल्ड कप के इस मुकाबले में भारतीय टीम का बल्ला जमकर बोल रहा है। इनके दमदार प्रदर्शन से ऐसा लग रहा है कि भारतीय टीम फाइनल्स में पहुंचने की कुछ ही दूरी पर है। सेमी फाइनल में भारत और न्यूजीलैंड आमने-सामने है।

भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 398 रनों का टारगेट दिया है। भारतीय टीम ने 397 रन बनाए हैं। आज के मैच में किंग कोहली का बल्ला जमकर बोला है। कोहली ने 117 रनों की जानदार पाली खेली है। इसके साथ ही उन्होंने अपना 50वां वनडे शतक लगाया है। 50 वां शतक लगाकर किंग कोहली ने मास्टर ब्लास्टर सचिन के रिकॉर्ड को भी तोड़ डाला।

हर तरफ किंग कोहली की ही चर्चा हो रही है। किंग कोहली ने मैच शुरू होने से पहले अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा को एक फ्लाइंग किस दिया। कोहली के खेल प्रदर्शन के अलावा यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। अनुष्का और कोहली के प्यार को देखकर फैंस फुले नहीं समा रहे हैं। लोग जमकर इस वीडियो पर कमेंट करते नजर आ रहे हैं।

वायरल हो रही वीडियो

वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि किंग कोहली अपनी टीम के साथ मैदान में खड़े हैं। वहीं विराट की पत्नी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा स्टेडियम में स्टैंड में दिखाई दे रही हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कोहली अपनी पत्नी अनुष्का की तरफ देखते हैं और उन्हें फ्लाइंग किस देते हैं।

वहीं अनुष्का भी मुस्कुराते हुए विराट को फ्लाइंग किस करती दिखाई देती हैं। अनुष्का और विराट की यह प्यारी वीडियो सोशल मीडिया पर छाई हुई है। लोग इस प्यारे कपल पर जमकर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं।

लोग कर रहे हैं वीडियो पर कमेंट

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को भरपूर प्यार मिल रहा है। लोग इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि, “कोहली और अनुष्का की जोड़ी बहुत ही प्यारी है”। वहीं एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, “यार मत पोस्ट किया करो ये जेलसी होती है… सो क्यूट दे आर”। और भी कई लोगों ने इस वीडियो पर कमेंट किए हैं। वाकई यह वीडियो दिल जीत लेने वाली है। इस वीडियो में विराट और अनुष्का का एक दुसरे के लिए प्यार साफ दिखाई दे रहा है।