364 दिन ज्ञान देते हैं और जन्मदिन पर खाना बर्बाद करके मज़े उड़ाते हैं – विराट कोहली से बोले फैंस इतने में कई कुपोषित खाना खा लेते

डेस्क : इंडियन क्रिकेट टीम की इस वक्त हालत बहुत बुरी चल रही है। जहां एक तरफ वह हर त्योहारों पर अडवरटिजमेंट के जरिए ज्ञान देते नजर आते हैं तो दूसरी तरफ उसी का उल्टा करते हुए दिखते हैं। कुछ इसी प्रकार की आलोचना इस वक्त विराट कोहली को इंटरनेट के माध्यम से झेलनी पड़ रही है।

हाल ही में विराट कोहली का जन्मदिन बीता है। ऐसे में विराट कोहली के प्रशंसक उनकी निंदा कर रहे हैं, बता दें कि विराट कोहली ने जिस प्रकार से अपना जन्मदिन मनाया उससे कोई भी खुश नहीं है।विराट कोहली ने टीम इंडिया के खिलाड़ियों के साथ अपना जन्मदिन मनाया।

ऐसे में साफ देखा जा सकता है कि विराट कोहली के चेहरे से लेकर उनके पूरे शरीर पर केक ही केक लगा हुआ है। खाने के सामान को इस तरीके से बर्बाद करना और उसके बाद मजे मारना, बड़े खिलाड़ियों को बिल्कुल भी शोभा नहीं देता जिसके चलते उनके प्रशंसकों ने उन्हें सलाह दी है कि वह इससे भूखे बच्चों का पेट भर सकते थे। जानवरों को खाना दे सकते थे। कई लोग सड़कों पर भूखे सोते हैं। उनका पेट भर सकते थे लेकिन उनको तो बस दूसरों को ज्ञान देने से फुर्सत नहीं है।

यह सारी बातें लिखकर एक प्रशंसक ने अनुष्का शर्मा को भी टैग किया। ऐसे में उन्होंने कहा कि उपदेश मत दो-सुधर जाओ। कई लोगों का कहना है कि जितने में विराट कोहली के ऊपर केक लगाया गया है। उतने में तो कई कुपोषित बच्चों को खाना मिल जाता है। बता दें कि विराट कोहली का जन्मदिन 5 नवंबर को मनाया गया। ऐसे में अब वह 33 साल के हो गए हैं।