Mahendra Singh Dhoni एक बार फिर बने झारखंड के सबसे बड़े करदाता- दिया 38 करोड़ का टैक्स

डेस्क : पूर्व भारतीय कप्तान Mahendra Singh Dhoni झारखंड में एक बार फिर से सबसे अधिक करदाता(taxpayer) बन गए हैं, क्योंकि उन्होंने इस वर्ष tax के रूप में 38 करोड़ रुपये का भुगतान किया है.अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आने के बाद से झारखंड ने हर साल सबसे ज्यादा व्यक्तिगत कर चुकाने का record अपने नाम किया है। कोरोना संक्रमण काल ​​में भी उनकी सालाना आय करीब 130 करोड़ रुपये होने का अनुमान रहा है।

आपको बता दे वर्ष 2017-2018 में उन्होंने 57 करोड़ रुपए का कर का भुगतान किया था, वही 2019-2020 के लिए 28 करोड़ tax pay किया था. और 2020-2021 के लिए माही ने 30 करोड़ advance टैक्स का भुगतान किया था और हाल मे चालू वित्त वर्ष यानि 2021-2022 में अग्रिम कर के रूप में 38 करोड़ रुपये का कर चुकाया है। अग्रिम कर की यह राशि पिछले वर्ष की तुलना में 8 करोड़ रुपये अधिक है। मिली जानकारी के मुताबिक महेंद्र सिंह धोनी की IPL से सबसे ज्यादा कमाई हुई है. कोरोना संक्रमण में कमी के बाद केंद्र सरकार ने IPL को अनुमति दी थी।

IPL 2022 में छोड़ी चेन्नई सुपर किंग्स(CSK) की कप्तानी : Indian premier League के शुरू होने से ठीक पहले देश की शान और रांची के राजकुमार महेंद्र सिंह धोनी ने चौंकाने वाला फैसला लिया और chennai super kings की कप्तानी छोड़ दी. माही ने कप्तान के तौर पर रवींद्र जडेजा को चुना है। वह IPL के शुरुआती सीजन से लगातार CSK के लिए कप्तानी कर रहे थे। धोनी ने फिलहाल भारतीय क्रिकेट के दो genres को अलविदा कह दिया है।