M.S Dhoni : भारतीय क्रिकेट एक खेल ही नहीं है बल्कि लोगों का इमोशन बन चुका है। खासकर, महेंद्र सिंह धोनी (M.S Dhoni) को हर भारतीय अपने पलकों पर बैठ कर रखते हैं। ऐसे में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह रांची जाने का रास्ता पूछते हुए दिखाई दे रहे हैं।
इस वायरल वीडियो में धोनी को एक कार के अंदर बैठे हुए हैं उनके साथ एक और शख्स मौजूद हैं। वह कुछ स्थानीय लोगों से बात करते हुए रांची (Ranchi) के लिए रास्ता पूछते हुए दिखाई दे रहे हैं। बाइक पर सवाल 2 स्थानीय लोग धोनी को रास्ता बताते हुए दिखाई दे रहे हैं। साथ ही उन्हें दिशा-निर्देश समझाते हुए दिख रहे हैं। धोनी दिए गए निर्देशों को ध्यान से सुनते हैं और फिर हाथ मिलाकर आगे निकल जाते हैं।
Asking directions from Random strangers >> Google maps
MS Dhoni is literally us
Also he’s listening to Deva Deva 🫡 pic.twitter.com/PHK3Df5Fre
— BALA (@rightarmleftist) August 11, 2023
मालूम हो महेंद्र सिंह धोनी हमेशा अपने नए नए अंदाज को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। अभी हाल ही के दिनों में फ्लाइट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। जिसमें एयर होस्टेस धोनी के बगल में खड़ा होकर स्माइल करती दिख रही थी। ऐसे अनेकों वीडियो हमेशा वायरल होते रहते हैं
विदित हो की धोनी ने 15 अगस्त 2020 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। वह आखिरी बार टीम इंडिया के लिए 2019 विश्व कप के सेमीफाइनल में भारत के लिए खेले थे। हालांकि, वह अभी आईपीएल (IPL 2023) खेल रहे हैं। साल 2023 में धोनी ने अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स को पांचवीं बार चैंपियन बनाया।