एक बार फिर से बनी Mahindra Bolero नंबर- 1 गाड़ी, जानिए महिन्द्रा की टॉप 5 कार के बारे में

डेस्क : महिंद्रा ने जून 2021 में कुल 16,636 यूनिट कार बेची थी. जून 2022 में महिंद्रा ने 60.13 फीसदी की बढ़त हासिल की है. महिंद्रा की बेहतरीन परफार्मेंस बोलेरो को जाता है. जून 2022 में महिंद्रा बोलेरो की गाड़ियों की सबसे ज्यादा बिक्री हुई. इसके साथ ही XUV700, XUV300, स्कॉर्पियो और थार का भी शानदार प्रदर्शन रहा.

महिंद्रा बोलेरो: Mahindra Bolero पिछले महीने Mahindra Bolero इसकी कुल 7,884 यूनिट की बिक्री हुई है. जून 2021 में कुल 5,744 यूनिट की बिक्री हुई थी. वही बोलेरो ने 37.26 फीसदी की बढ़ोतरी हासिल की है. महिंद्रा की कुल बिक्री में बोलेरो का कुल शेयर 29.59 फीसदी है।

महिंद्रा XUV700 : महिंद्रा XUV 700 देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी में से एक है. पिछले महीने महिंद्रा ने XUV 700 की 6,022 यूनिट बेची हैं. कंपनी की बिक्री में XUV 700 का शेयर 22.61% रही है।

महिंद्रा XUV3OO : जून 2022 में महिंद्रा XUV3OO की कुल 4,754 यूनिट की बिक्री हुई है वही पिछले साल जून के मुकाबले कुल 139 यूनिट ज्यादा बिकी हैं. कंपनी जल्द ही XUV 300 का नया स्टाइलिश मॉडल पेश कर सकती है।

महिंद्रा स्कॉर्पियो: Mahindra Scorpio महिंद्रा स्कॉर्पियो की अब तक 4,131 यूनिट की बिक्री हुई है. वहीं, जून 2021 में महिंद्रा ने स्कॉर्पियो की कुल 4,160 यूनिट बेची जा चुकी थी. इस बार बिक्री में 0.70 फीसदी की मामूली कमी आई है।

महिंद्रा थार: Mahindra Thar महिंद्रा थार ने इस लिस्ट में पांचवा स्थान हासिल किया है.. जून 2022 में थार की कुल 3,640 यूनिट बिकी हैं, जबकि पिछले साल जून में मात्र 1,065 यूनिट ही बिकी थी. कंपनी ने थार की 2,575 यूनिट से भी ज्यादा बेची हैं.