Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    राहुल-प्रियंका का ‘बेगूसराय के लाल’ कन्हैया कुमार पर पूरा भरोसा, सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी..

    January 9, 2026 3:14 pm

    Bihar News : CM नीतीश ने जेपी गंगापथ सौंदर्यीकरण कार्य का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश…

    January 9, 2026 12:46 pm

    Kabar Tal : काबर टाल में जलजमाव से रबी खेती ठप, हजारों किसान संकट में..

    January 9, 2026 11:35 am
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    The Begusarai
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Sports»IND Vs SA 5th T20 : हार्दिक-तिलक ने दिलाई जीत, भारत ने साउथ अफ्रीका को 3-1 से हराया
    Sports

    IND Vs SA 5th T20 : हार्दिक-तिलक ने दिलाई जीत, भारत ने साउथ अफ्रीका को 3-1 से हराया

    Nitesh Kumar JhaBy Nitesh Kumar JhaDecember 20, 2025 9:17 amNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    IND Vs SA 5th T20
    Facebook Twitter Email WhatsApp

    IND Vs SA 5th T20 : भारतीय क्रिकेट टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के आखिरी मुकाबले में 30 रन से जीत दर्ज की। इसके साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज 3-1 से अपने नाम कर ली। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 231 रन बनाए। वहीं साउथ अफ्रीका की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 201 रन ही बना सकी। इस दौरे पर साउथ अफ्रीका ने टेस्ट सीरीज 2-0 से जीती थी। इसके बाद भारत ने वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम की और अब टी20 सीरीज में भी जीत दर्ज की।

    डिकॉक की पारी के बावजूद अफ्रीका पीछे रह गया

    232 रन के लक्ष्य के जवाब में साउथ अफ्रीका को क्विंटन डिकॉक ने तेज़ शुरुआत दिलाई। डिकॉक ने 35 गेंदों में 65 रन बनाए। उनकी पारी में नौ चौके और तीन छक्के शामिल रहे। डिकॉक का साथ डेवाल्ड ब्रेविस ने दिया, जिन्होंने 17 गेंदों में 31 रन जोड़े। हालांकि इसके बाद भारतीय गेंदबाज़ों ने लगातार विकेट लेकर मैच पर पकड़ बना ली।

    बुमराह और चक्रवर्ती की असरदार गेंदबाजी

    जसप्रीत बुमराह ने सपाट विकेट पर किफायती गेंदबाज़ी करते हुए चार ओवर में 17 रन देकर दो विकेट लिए। वहीं वरुण चक्रवर्ती ने अपने चार ओवर में चार विकेट झटके और साउथ अफ्रीका की रन गति पर ब्रेक लगाया। हार्दिक पंड्या और अर्शदीप सिंह को एक-एक सफलता मिली।

    हार्दिक-तिलक की शतकीय साझेदारी

    इससे पहले भारत की ओर से हार्दिक पंड्या और तिलक वर्मा ने चौथे विकेट के लिए 105 रन की अहम साझेदारी की। हार्दिक पंड्या ने 16 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और टी20 में सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बने। उन्होंने 25 गेंदों में 63 रन बनाए। तिलक वर्मा ने 42 गेंदों में 73 रन की पारी खेली।

    अभिषेक और सैमसन की तेजी शुरुआत

    भारत को अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले छह ओवर में टीम का स्कोर 63 रन तक पहुंचाया। अभिषेक ने 34 और सैमसन ने 37 रन बनाए। सैमसन ने इस पारी से चयनकर्ताओं के सामने अपना दावा मजबूत किया।

    hardik pandya IND Vs SA 5th T20 Tilak Verma
    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleBegusarai गांधी स्टेडियम में क्रिकेट का रोमांच: मगध ने भागलपुर, तिरहुत ने दरभंगा को हराया..
    Next Article Vande Bharat Train : देश की सबसे प्रीमियम ट्रेन, जानिए- ट्रेन से जुड़ी जरूरी बातें…
    Nitesh Kumar Jha
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    नितेश कुमार झा पिछले 2.5 साल से thebegusarai.in से बतौर Editor के रूप में जुड़े हैं। इन्हें भारतीय राजनीति समेत एंटरटेनमेंट और बिजनेस से जुड़ी खबरों को लिखने में काफी दिलचस्पी है। इससे पहले वह असम से प्रकाशित अखबार दैनिक पूर्वोदय समेत कई मीडिया संस्थानों में काम किया। उनके लेख प्रभात खबर, दैनिक पूर्वोदय, पूर्वांचल प्रहरी और जनसत्ता जैसे अखबारों में भी प्रकाशित हो चुके हैं। अभी नीतेश दिल्ली स्थित जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से MA मास मीडिया कर रहे हैं।

    ये भी पढ़ें।

    Vaibhav Sooryavanshi: बिहार के वैभव बनें अंडर-19 टीम के कप्तान, साउथ अफ्रिका दौरे के लिए मिली कमान

    December 27, 2025 9:06 pm

    Vaibhav sooryavanshi: बिहार के वैभव को राष्ट्रपति ने किया सम्मानित, पीएम मोदी से भी करेंगे मुलाकात

    December 26, 2025 11:10 am

    Vaibhav Sooryavanshi: रांची में वैभव का दिखा शौर्य, छक्कों की बारिश से बनाया वल्र्ड रिकार्ड

    December 24, 2025 12:42 pm

    Comments are closed.

    Top Posts

    DAV Public School बखरी में अनोखे अंदाज में मनाया गया शिक्षक दिवस…

    September 6, 2024 2:00 pm

    बेगूसराय के नए DM ने कहा- शहर में बिना नंबर व रजिस्ट्रेशन वाले टेम्पो व ई-रिक्शा लगेगी रोक…

    September 14, 2024 8:17 am

    मंझौल कोर्ट में चेरिया बरियारपुर की थानाध्यक्ष समेत 12 के ऊपर परिवाद पत्र हुआ दायर, जानें- पूरा मामला…

    September 6, 2024 8:42 pm

    Sonpur Division news : सोनपुर मंडल में टिकट चेकिंग अभियान, ₹20 लाख से अधिक की राजस्व वसूली..

    January 6, 2026 10:01 pm
    Don't Miss
    Begusarai News

    राहुल-प्रियंका का ‘बेगूसराय के लाल’ कन्हैया कुमार पर पूरा भरोसा, सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी..

    By सुमन सौरबJanuary 9, 2026 3:14 pm

    Kanhaiya Kumar : दिनकर की धरती बेगूसराय से निकलकर कम समय में राष्ट्रीय राजनीति में…

    Bihar News : CM नीतीश ने जेपी गंगापथ सौंदर्यीकरण कार्य का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश…

    January 9, 2026 12:46 pm

    Kabar Tal : काबर टाल में जलजमाव से रबी खेती ठप, हजारों किसान संकट में..

    January 9, 2026 11:35 am

    रामदीरी महाभोज : अफसरों से लेकर मंत्रियों तक शामिल, 1.5 लाख लोगों ने किया भोजन..

    January 9, 2026 11:04 am
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: thebegusarai@gmail.com
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.