भारतीय टीम में क्रिकेटर कैसे बने? जानें- योग्यता, फीस व सिलेक्शन की प्रक्रिया….

How To Become A Cricketer? भारत में लोगों के बीच क्रिकेट ( Cricket) का क्रेज काफी ज्यादा है। वहीं, यहां के क्रिकेट ( Cricket) दुनिया भर में अपने खेल का परचम लहराते हैं। यही वजह है कि लोग क्रिकेट देखना और खेलना खूब पसंद करते हैं। आज क्रिकेट ने भारतीयों को अपना दीवाना बना लिया है।

ऐसे में यदि आपके घर से भी कोई क्रिकेटर करना चाहता है, तो ये लेख आपके लिए ही है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि क्रिकेटर कैसे बने। दरअसल आज देश में हर दो घर छोड़कर एक बच्चा क्रिकेटर बनना चाहता है। आइए क्रिकेटर बनने की प्रक्रिया को जानते हैं।

यह स्किल जरूरी

प्रैक्टिस– क्रिकेट ही नहीं बल्कि किसी भी खेल के लिए प्रैक्टिस ब्रम्हास्त्र का काम करता है। इसी वजह से प्रैक्टिस करना जरूरी है। प्रैक्टिस एक ऐसी चीज है इसे बड़े से बड़े क्रिकेटर नहीं छोड़ते हैं। क्रिकट में अच्छी प्रैक्टिस से आप इंटरनेशन स्तर के खिलाड़ी बन सकते हैं।

खेल की बेसिक जानकारी

इसमें करियर बनाने के लिए सिर्फ बल्ले या गेंद का इस्तेमाल समझना ही काफी नहीं है। पेशेवर स्तर पर खेलने के लिए खेल में प्रयुक्त शब्दावली, किट और नियम-कायदों का ज्ञान होना चाहिए।

यह जानना जरूरी

इस गेम में आपको ये समझना होगा कि गेम के किस हिस्से में आपकी पकड़ मजबूत है। आप एक अच्छे गेंदबाज हैं या बल्लेबाज यह जानने के लिए आपको लगातार अभ्यास करना होगा। इसके साथ ही आपको यह भी सीखना होगा कि अपने कमजोर हिस्से पर कैसे काम करना है और अपनी ताकत को कैसे बढ़ाना है।

क्रिकेट अकादमी की जानकारी

अगर आप देश के लिए नीली जर्सी में खेलना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको क्रिकेट एकेडमी ज्वाइन करना होगा। प्रोफेशनल कोच की मदद से खेल की बारीकियां सीखने से खेल में आपकी पकड़ मजबूत होगी। इससे आपको अपनी ताकत और कमजोरी का पता चल जाएगा और सुधार के तरीके भी समझ आ जाएंगे।