जन्मदिन मुबारक धोनी : ये रिकॉर्ड तो शायद ही कभी टूटें – कप्तान कूल ने खड़े किए न टूटने वाले कीर्तिमान

डेस्क : महेंद्र सिंह धोनी का आज 40वां जन्मदिन है। वह भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तानों में टॉप पर आते हैं, बता दें कि उनका जन्म 7 जुलाई 1981 को रांची में हुआ था। वह अपनी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ रहते हैं। उनके फार्म हाउस पर दो घोड़े और अनेकों कुत्ते हैं बता दें कि धोनी को मोटरसाइकिल और गाड़ियों का बहुत ज्यादा शौक है।

ऐसे में उनके पास लग्जरी ब्रांडेड गाड़ियों का कलेक्शन मौजूद है। वह अपने रांची के फार्म हाउस पर सब्जियां भी उगाते हैं, जिनका निर्यात गल्फ देशों में किया जाता है। आज हम आपको धोनी के बारे में कुछ ऐसे रिकॉर्ड्स बताने जा रहे हैं, जिनको सुनकर आप आश्चर्यचकित हो जाएंगे।

विश्वकप और चैंपियंस ट्रॉफी : महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में भारतीय क्रिकेट टीम ने सबसे ज्यादा उपलब्धियां हासिल की है बता दें कि उन्होंने 2007 में T-20 वर्ल्ड कप जिताया था। इसके बाद उन्होंने तीन बार आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी भारत के नाम की है। विश्व में दूसरी बार वर्ल्ड कप भारत ने 2011 में धोनी के नेतृत्व में रहते हुए जीता था। साथ ही 2013 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब भी भारत के नाम किया था।

सबसे ज्यादा किए स्टंप आउट : क्रिकेट जगत में महेंद्र सिंह धोनी ने विकेट कीपर रहते हुए सबसे ज्यादा स्टंपिंग की है। उन्होंने 192 बार खिलाड़ियों को स्टंप आउट किया है। टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 38 बार स्टैंप किया है, वहीं वनडे में 120 और टी-20 खेलों में 34 बार स्टंप किया है।

सातवें नंबर पर जड़ा शतक : धोनी ने सबसे बड़ा कमाल तो तब कर दिखाया था, जब भारत पाकिस्तान का वर्ष 2012 में मैच हो रहा था। उस मैच में धोनी ने सातवें नंबर पर बल्लेबाजी की थी और सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने अपनी शतकीय शानदार पारी खेली थी। उन्होंने अपनी शतकीय पारी में 113 रन बनाए थे, ऐसे में आज तक किसी भी खिलाड़ी ने सातवें नंबर पर बैटिंग करते हुए 100 रन का सकोर नहीं खड़ा किया है।

बतौर विकेटकीपर और बल्लेबाज रहते हुए खेली लम्बी पारी : धोनी ने बतौर विकेटकीपर और बल्लेबाज रहते हुए सबसे ज्यादा निजी स्कोर बनाया है। इससे पहले यह स्कोर विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट के नाम था जो ऑस्ट्रेलिया की टीम से खेलते थे। उन्होंने जिंबाब्वे के खिलाफ 2004 में 172 रन बनाए थे। वही धोनी ने 31 अक्टूबर 2005 में श्रीलंका के खिलाफ 183 रनों की नाबाद पारी खेली थी।

लंबे समय तक की कप्तानी : महेंद्र सिंह धोनी ने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए लंबे समय तक कप्तानी की है, उनके नाम पर लंबे समय तक कप्तानी करने का रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने 60 टेस्ट मैच, 200 वनडे और 72 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में कप्तानी की है।