बिहार के लाल विपुल का IPL में हुआ चयन, Mumbai Indians Team में हुआ शामिल, जानिए- कौन है?

डेस्क: क्रिकेट खेल में बिहार के युवा लगातार अपना प्रदर्शन दिखा रहा है, अब वह दिन दूर नहीं जब इंडियन क्रिकेट टीम में बिहार के कई युवा चेहरा आपको खेलते नजर आएंगे, क्योंकि बिहार के ईशन किशन ने भी इसी तरह अपना दम दिखाते हुए आज भारतीय टीम अपना झंडा गाड़ दिया, और धीरे-धीरे प्रगति की ओर अग्रसर है।

इसी कड़ी में आज हम जिन युवा खिलाड़ी का चर्चा करने जा रहे हैं उसका नाम है विपुल कुमार, जो मूल रूप से सीतामढ़ी जिले के रीगा प्रखंड क्षेत्र के पंछोर गांव के रहने वाले हैं, बता दे की राकेश कुमार के पुत्र विपुल कुमार को IPL 2022 के लिए चुना गया है। वह इस बार क्रिकेट ग्राउंड मैदान में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की ओर से खेलते नजर आएंगे। बताया जाता है कि विपुल को मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की ओर से चयन प्रक्रिया के लिए आमंत्रित किया गया था। उन्होंने मुंबई के RCP ग्राउंड में ट्रायल दिया था, जिसमें सफलता मिली है।

वही विपुल (Vipul) का कहना है कि वह जल्द ही मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) Team की ओर से IPL में खेलते नजर आएंगे, उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया। जानकारी के लिए आपको बता दे की विपुल की प्रारंभिक शिक्षा संत जोसेफ स्कूल सीतामढ़ी से हुई। इसके बाद 2008 में सीएमएस स्कूल लखनऊ में भर्ती हुआ। वर्तमान में विपुल बीकॉम ऑनर्स की तैयारी भी कर रहा है। वह प्रारंभिक स्कूल काल से ही क्रिकेट खेल के प्रति रुचि रखता था। कई बार जिला स्तरीय राजस्थानी खेल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुका है।

जानकारी के मुताबिक, विपुल के पिता राकेश कुमार एक किसान है, इसको लेकर जिला स्तरीय और राज्य स्तरीय खेल में उसे सम्मानित भी किया जा चुका है। यहां तक की उनके पूर्वज भी खेल के चहिते रह चुके हैं। दादा लालबाबू ठाकुर फुटबॉल के अच्छे खिलाड़ी रह चुके हैं। विपुल के आई पी एल में चयनित होने पर विधायक, सामाजिक कार्यकर्ता समेत अन्य लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।