IPL 2024 Auction में 333 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, जानें- कौन है सबसे युवा और उम्रदराज खिलाड़ी….

IPL 2024 Auction : एक बार फिर आईपीएल (IPL) का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोलेगा। कुछ समय पहले ही सभी 10 टीमों ने अपने रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की है। बता दें कि अब आईपीएल ऑक्शन किया जाना है।

इस बार आईपीएल ऑक्शन दुबई में 19 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा। इस आईपीएल ऑक्शन (IPL Auction) में कुल 333 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इन खिलाड़ियों में से 214 भारतीय खिलाड़ी हैं जबकि 119 विदेशी खिलाड़ी हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको आईपीएल ऑक्शन का हिस्सा होने वाले सबसे कम उम्र और सबसे अधिक उम्र के खिलाड़ी का नाम बताने जा रहे हैं।

IPL Auction में सबसे कम उम्र का खिलाड़ी?

आपको बता दें कि IPL ऑक्शन के लिए शॉर्टलिस्टेड 333 खिलाड़ियों में से सबसे कम उम्र के खिलाड़ी महज 17 साल के है। जबकि सबसे उम्रदराज खिलाड़ी 39 साल के हैं। सबसे कम उम्र के खिलाड़ी का नाम क्वेना मफाका हैं। जबकि सबसे उम्रदराज खिलाड़ी का नाम मोहम्मद नबी है।

17 साल के क्वेना खेल चूके हैं अंडर 19 वर्ल्ड कप

क्वेना मफाका (Kwena Maphaka) साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी हैं। क्वेना 2024 के आईपीएल ऑक्शन में शामिल होने वाले सबसे कम उम्र के प्लेयर हैं। वे महज 17 साल के हैं। क्वेना अपने देश के लिए अंडर-19 विश्व कप भी खेल चुके हैं। वहीं 39 साल के मोहम्मद नबी (Mohammad Nabi) अफगानिस्तान के खिलाड़ी हैं। वह साल 2024 की आईपीएल के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं। नबी एक ऑलराउंडर हैं। बता दें कि आईपीएल में वे सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से खेल चुके हैं।