Bullet Train in India : देश में कब से चलेगी बुलेट ट्रेन? रेल मंत्री ने सबकुछ बता दिया….

Bullet Train : भारतीय रेलवे (Indian Railway) की चर्चा दुनिया में हर तरफ होती रहती है। लेकिन इसकी बहु प्रतिक्षित रेल परियोजना जिसे बुलेट ट्रेन (Bullet Train) परियोजना के नाम से भी जाना जाता है में काफी देरी हो रही है।

यह ट्रेन परियोजना मुंबई अहमदाबाद हाई स्पीड रेल कॉरिडोर (MAHSR) के नाम से भी जानी जाती है। लेकिन जानकारी के अनुसार अब इसमें देरी हो रही है। इस परियोजना के बारे में हाल ही में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अपडेट दिया है। राज्यसभा के सेशन के दौरान शुक्रवार को उन्होंने बताया कि भूमि अधिग्रहण के मामले में चुनौतियों के कारण इस परियोजना को आने में देरी हो रही है।

भूमि अधिग्रहण में आ रही परेशानी

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि इस परियोजना के बीच में भूमि अधिग्रहण को लेकर काफी सारी परेशानियां सामने आ रही है जिसके कारण इस परियोजना को शुरू होने में समय लग रहा है। साल 2015 में सामने आई संयुक्त व्यवहार्यता अध्ययन रिपोर्ट (Feasibility Study report) के अनुसार इसे 8 सालों में पूरा होना था और इसकी अनुमानित लागत 1 लाख 8 हजार करोड़ रुपए बताई जा रही है। इस रिपोर्ट के अनुसार परियोजना में काफी देरी हुई है।

कितने हेक्टेयर भूमि का हुआ अधिग्रहण

जानकारी के अनुसार इस परियोजना के लिए कुल 1389.5 हेक्टेयर भूमि के अधिग्रहण की जरूरत है जिसमें से अब तक 1381.9 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण हो चुका है। इस परियोजना के तहत सबसे ज्यादा परेशानी भूमि अधिग्रहण के दौरान महाराष्ट्र में देखी जा रही है जिससे परियोजना में देरी हो रही है। MAHSR परियोजना के लिए कुल 28 पैकेज दिए जाने थे, जिनमें से 23 अनुबंध पैकेज पहले ही दिए जा चुके है।

कब तक पूरा होगा इसका काम

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि जब इस परियोजना के तहत भूमि अधिग्रहण का काम पूरा हो जाएगा और दिए गए सभी अनुबंध पैकेजों को अंतिम रूप देने के बाद भी कुल लागत का पता चल सकेगा। उन्होंने यह भी बताया कि इस परियोजना में भूमि अधिग्रहण को लेकर सबसे बड़ी परेशानी आ रही है और परियोजना में शामिल अधिकारी भी इस से सबसे पहले हल करना चाहते हैं।