अब Train में केवल इतने घंटे सो सकते है यात्री- रात में सफर करने वाले के लिए जारी हुआ ये नियम..

Indian Railway : भारतीय रेलवे में हर रोज लाखों यात्री सफर करते हैं और इसे दुनिया की सबसे व्यस्त रेल सेवा (Train) माना जाता है। लाखों लोग रोजाना अपने काम से या किसी अन्य कारण से ट्रेन में सफर करते रहते हैं। कई लोग ऐसे भी हैं जो लंबी दूरी की यात्रा के लिए ट्रेन का सफर करना ही सबसे सही समझते हैं।

इसलिए उन्हें रात में सफर करना पड़ता है, लंबी दूरी की ट्रेने अधिकतर रात में ही चलती हैं। इस दौरान भारतीय रेलवे (Indian Railway) अपने यात्रियों को सभी सुविधा देने की कोशिश करता है।

भारतीय रेलवे (Indian Railway) के अधिकारी समय-समय पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नियमों में बदलाव की करते रहते हैं और नए नियम भी लागू करते हैं। इसलिए अब रात में सफर करने वाले लोगों को आरामदायक सफर मिल सके और उनकी नींद पूरी हो सके इसलिए कुछ खास कदम उठाए गए हैं। अब ये नए नियम वंदे भारत और राजधानी समेत सभी प्रकार की ट्रेनों में लागू कर दिए गए हैं।

रेलवे ने बनाए नए नियम

  • रात को सफर करते समय ट्रेन की लाइट के अलावा अन्य कोई भी मोबाइल की टॉर्च या रोशनी करना गैरकानूनी माना गया है।
  • इसके अलावा रात को 10:00 बजे बाद ट्रेन में लाउडस्पीकर पर गाने सुनना है फिल्म देखना और जोर-जोर से किसी से बात करने के लिए भी मना किया गया है।
  • इसके अलावा लोअर बर्थ के यात्री मिडिल बर्थ के यात्री को सीट खोलने के लिए मना नहीं कर सकते है।
  • ट्रेन में ऑनलाइन खाने की सुविधा है रात को 10:00 बजे बाद ही नहीं परोसी जाएंगी। आप चाहे तो ऑनलाइन कैटरिंग के द्वारा रात के खाने के लिए पहले ही ऑर्डर दे सकते है।
  • इसके अलावा रात 10 बजे के बाद कोई TTE भी किसी यात्री का टिकट चेक नहीं कर सकता है।

ट्रेन में सामान ले जाने के नियम

इसके अलावा ट्रेनों में सामान ले जाने के लिए भी कुछ नियम बनाए गए हैं। AC Class में यात्री 70 किलो से अधिक सामान नहीं ले जा सकते, वहीं स्लीपर क्लास में 40 किलो से ज्यादा और सेकंड क्लास में 35 किलो से ज्यादा वजन सामान का नहीं ले जा सकते है।

इसके अलावा एक्स्ट्रा चार्ज के साथ स्लीपर में 80KG, AC में 150KG और सामान्य कोच में 70KG और सामान ले जाने की अनुमति है।