Indian Railway : अगर चलती Train में किसी का तबियत खराब हो जाए तो क्या होगा? जानें- कैसे मिलेगा इलाज?

डेस्क : देश में आरामदायक और सस्ती यात्रा के लिए लोग भारतीय रेलवे का सहारा लेते हैं। प्रतिदिन करोड़ों लोग ट्रेन (Train ) से यात्रा करते हैं। रेलवे यात्रियों के लिए सुरक्षा के साथ-साथ कई अन्य इंतजाम भी करता है। इसमें सबसे महत्वपूर्ण सुविधा मेडिकल है।

अगर यात्रा के दौरान किसी की तबीयत बिगड़ जाए तो यात्रियों को क्या करना चाहिए? ये सबसे महत्वपूर्ण और उपयोगी जानकारी है। आइये आज इसी पर चर्चा करते हैं। दरअसल, कई बार लोग जानकारी के अभाव में कई चीजों का फायदा नहीं उठा पाते हैं। तो आज हम जानेंगे कि अगर रेलवे में किसी की तबीयत खराब हो जाए तो क्या करना चाहिए?

ट्रेन में तबीयत बिगड़ने पर करें ये काम

अगर ट्रेन से सफर के दौरान आपकी तबीयत खराब हो जाए तो घबराने की जरूरत नहीं है। आपको तुरंत रेलवे हेल्पलाइन नंबर 138 पर कॉल करना चाहिए। इससे आप अपनी समस्या का समाधान पा सकते हैं। अगर आपको 138 पर कॉल करने में दिक्कत आती है तो आप 9794834924 नंबर पर भी कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा ट्रेन में टिकट चेकर (टीटीई) या कंडक्टर को भी तुरंत यात्री की स्थिति बतानी चाहिए।

आपको बता दें कि अब सभी ट्रेनों में डॉक्टर की सुविधा उपलब्ध है। इसके लिए आपको कुछ बातों का पालन करना होगा और जल्द ही ट्रेन में मौजूद डॉक्टर से संपर्क कर इलाज करा सकते हैं। आपात स्थिति में आप ट्विटर पर आईआरसीटीसी को टैग करके अपना पीएनआर और अन्य विवरण देकर रेलवे को अपनी स्थिति के बारे में भी सूचित कर सकते हैं।

आधुनिक व्यवस्था के तहत ट्रेनों में एक अलग डिब्बे में डॉक्टर की व्यवस्था होगी, ताकि आपात स्थिति में आपको तुरंत मदद मिल सके यात्रियों की मदद के लिए 162 ट्रेनों में नए मेडिकल बॉक्स भी लगाए गए हैं, जिनमें 58 तरह की दवाएं और जरूरी सामान होंगे। इससे यात्रियों को सही समय पर उचित इलाज मिल सकेगा। इन सभी उपायों को अपनाने से अगले स्टेशन पर डॉक्टर आपकी सेवा के लिए तैयार हो जाएगा। गौरतलब है कि ट्रेन में डॉक्टर बुलाने पर आपको ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं, क्योंकि इसकी फीस अब 5 गुना बढ़ा दी गई है।