Indian Railway : ट्रेन के 1st AC, 2nd AC और 3rd AC कोच में क्या है अंतर? जानें- किराया में फर्क…

Indian Railways : भारत में रोजाना करोड़ों लोग ट्रेनों में सफर करते हैं। भारतीय रेलवे देश के सभी इलाकों को बड़े-बड़े शहरों से जोड़ता है। अक्सर यात्री जब ट्रेन टिकट को बुक करते हैं, उस दौरान टिकट बुक करते समय कई क्लास का ऑप्शन मिलता है। जैसे जनरल, स्लीपर, थर्ड एसी, सेकेंड एसी और फर्स्ट एसी आदि। कई यात्रियों का सवाल रहता है कि ट्रेन के फर्स्ट एसी, सेकेंड एसी और 3rd AC में क्या अंतर होता है? आइए जानते हैं –

3rd AC : आपको बता दे की 3rd AC के कोच की बनावट बिल्कुल स्लीपर क्लास (SL) की तरह होती है। इन दोनों में बस एक अंतर AC का होता है। दोनों कोच में सीटें भी एक जैसी होती हैं। 3rd AC की बर्थ में 3-3-2 के आधार पर सीटें होती हैं।

2nd AC : सेकेंड एसी कोच की बनावट 3rd AC के मुकाबले अलग होती है। 2nd AC में बर्थ की संख्या भी कम होती है। इस कारण 2nd AC में यात्रियों काफी कम होती है। 2nd AC के कोच में 2-2-2 के आधार पर सीटें होती हैं। इस कोच में मिडिल बर्थ नहीं होती है।

1st AC : लंबी दूरी की जो महत्वपूर्ण ट्रेनें होती हैं। उनमें 1st AC के कोच लगाए जाते हैं। 1st AC के कोच का प्राइस काफी अधिक होता है। 1st AC के कोच में दो और चार सीट वाली बर्थ होती है। इसमें चार बर्थ वाली को केबिन कहते हैं। वहीं, 2 बर्थ वाले को क्रूप कहते हैं।