Rajasthan से Delhi के बीच चलेगी पहली स्लीपर वंदे भारत ट्रेन, जानिए- कितना होगा किराया..

Sleeper Vande Bharat : देश में सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत से कई राज्यों में शुरू हो चुकी है और 30 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या से 6 और नए रूट पर वंदे भारत को हरी झंडी दिखा दी है। वंदे भारत ट्रेनों की इस लिस्ट में आनंद विहार टर्मिनल और कटरा से दिल्ली तक चलने वाली यह वंदे भारत ट्रेन भी शामिल है। इसके साथ ही भविष्य में रेलवे द्वारा अब स्लीपर वंदे भारत ट्रेनों का संचालन भी किया जाएगा। रिपोर्ट के अनुसार इन ट्रेनों की शुरुआत इसी साल के शुरुआती महीनों में हो सकती है।

रिपोर्ट के अनुसार पता चला है कि देश की पहले स्लीपर वंदे भारत ट्रेन की सौगात राजस्थान राज्य को मिल सकती है। यह स्लीपर वंदे भारत ट्रेन जोधपुर से दिल्ली और मुंबई रूट के बीच चलाई जा सकती है।

जानकारी के लिए बता दे कि वर्तमान समय में देश में चल रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों में एसी चेयर कार और एग्जीक्यूटिव क्लास के कोच है जिनमें यात्री सिर्फ बैठकर ही सफर कर सकते हैं।लेकिन अब आने वाले समय में स्लीपर वंदे भारत में लंबी दूरी की यात्रा कर सकेंगे।

जानकारी मिली है कि दिल्ली-मुंबई रूट पर कोई काम चल रहा है और यहां आने वाले एक से डेढ़ महीने में पूरा हो जाएगा। इसके बाद मार्च 2024 में स्लीपर वंदे भारत को शुरू किया जा सकता है। स्लीपर वंदे भारत की बोगियों में कुछ खास फीचर्स भी दिए जा सकते हैं।

इसमें ऊपर चढ़ने के लिए आरामदायक सीढ़ियां बनाई गई है। इस ट्रेन में वैक्यूम टॉयलेट, ऑटोमेटिक डोर, इंटरकम्युनिकेशन डोर आदि फीचर्स होंगे। इस ट्रेन में पहले की तुलना में बेहतर सस्पेंशन सिस्टम भी दिया जायेगा। इसके अलावा स्लीपर वंदे भारत ट्रेन की अधिकतम स्पीड 160 किलोमीटर प्रति घंटा की होगी। इसमें यात्री अब लंबी दूरी की यात्रा कर सकेंगे।