अब छठ पूजा पर हर कोई जा सकेगा घर, दिल्ली से पटना तक चलेगी स्पेशल Vande Bharat, जानिए टाइम टेबल

Vande Bharat : देश में इस वक्त त्योहारी सीजन चल रहा है। इस महीने दिवाली और छठ पूजा है। इस त्योहार के दौरान दिल्ली में रहने वाले लाखों लोग अपने घर जाएंगे। इसे देखते हुए उत्तर रेलवे ने यात्रियों को स्पेशल वंदे भारत एक्सप्रेस (Special Vande Bharat Express) का तोहफा दिया है।

दिल्ली और पटना के बीच स्पेशल वंदे भारत ट्रेन चलाने का फैसला किया गया है। रेलवे की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक छठ से पहले वंदे भारत ट्रेन दिल्ली और पटना के बीच कुल तीन फेरे पूरे करेगी। वंदे भारत दिल्ली से पटना के बीच 11 नवंबर, 14 नवंबर से 16 नवंबर के बीच चलेगी। आइए जानते हैं टाइम टेबल और रूट।

यह ट्रेन पटना से दिल्ली के बीच 12 नवंबर, 15 नवंबर से 17 नवंबर के बीच चलेगी। 994 किलोमीटर का यह सफर ट्रेन 12 घंटे में पूरा करेगी। रेलवे के मुताबिक, यह ट्रेन दिल्ली से चलकर कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज जंक्शन, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आरा जंक्शन होते हुए पटना तक जाएगी.

दिल्ली से पटना जाने वाली वंदे भारत ट्रेन का नंबर 02252 होगा। पटना से दिल्ली जाने वाली वंदे भारत ट्रेन का नंबर 02251 है। 31 अक्टूबर 2023 से इस स्पेशल वंदे भारत ट्रेन की बुकिंग भी शुरू हो गई है। वंदे भारत के अलावा दिवाली छठ को देखते हुए रेलवे ने कुल 283 स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है। ये ट्रेनें यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए कुल 4,480 यात्राएं करेंगी।