सुविधाएं हवाई जहाज वाली..किराया ट्रेन वाला..आधुनिक खूबियों से लैस स्लीपर Vande Bharat

Vande Bharat SL : हमारे देश में अब अधिकतर लोगों की पसंद रेलवे (Railway) द्वारा शुरू की गई नई वंदे भारत एक्सप्रेस बन चुकी है। लेकिन इसका किराया सामान्य ट्रेनों से थोड़ा ज्यादा है इसलिए हर कोई इसका सफर नहीं कर पा रहा है। खबरों के अनुसार अब रेलवे जल्द ही वंदे भारत (Vande Bharat) में भी स्लीपर ट्रेनों जैसी सुविधा देने वाला है।

रेलवे ने वंदे भारत स्लीपर ट्रेन लॉन्च कर दी है, जो जल्द ही आपको पटरी पर दौड़ते हुए नजर आएगी। जानकारी के अनुसार आने वाले दिनों में साथ वंदे भारत स्लीपर ट्रेन (Vande Bharat SL) शुरू हो जाएंगे और इनमें आपको राजधानी और एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों से भी बेहतर सुविधाएं मिलने के बात की जा रही है। रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णवी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की तस्वीरें शेयर कर चुके हैं।

वंदे भारत स्लीपर में मिलेंगी ये सुविधाएं :

  • आपको बता दे, वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में 1 एसी फर्स्ट कोच, 4 एसी 2-टियर कोच और 11 एसी 3-टियर कोच शामिल होंगे। इनमें यात्रियों को सभी महत्वपूर्ण सुविधा मिलेगी जिसमें सेंसर वाली बेड लाइट, बेहतर कपलर और बर्थ शामिल है।
  • वंदे भारत स्लीपर ट्रेन (Vande Bharat SL) सुरक्षा कवच से लैस है जिसमें पुश बटन दबाने पर आपातकालीन स्थिति में ट्रेन को रोका जा सकता है।
  • वंदे भारत स्लीपर ट्रेन (BEML वर्जन) में फ्रंट फेशिया डिज़ाइन होगा। यह डिज़ाइन “चील की शक्ति” से प्रेरित है।
  • इसमें आपको इंटर कम्युनिकेशन गेट्स और नॉइस कैंसिलेशन मिलता है जिससे केबिन के अंदर बिल्कुल शांति रहती है। दिव्यांग यात्रियों के लिए स्पेशल बर्थ और ऑटोमेटिक दरवाजे भी हैं।
  • इसमें शौचालय के डिजाइन एर्गोनॉमिक होगा जिससे दुर्गंध नहीं होगी और इसमें प्लेन जैसा मॉड्यूलर फाइटिंग वाला बायो वैक्यूम टॉयलेट होगा। फर्स्ट एसी कार वाले यात्रियों को शौचालय में गर्म पानी के शॉवर की सुविधा भी मिलेगी।
  • इसमें 160 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड होने के बावजूद भी झटके नहीं लगेंगे। वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें, सेल्फ प्रोपेल्ड, डिस्ट्रीब्यूशन पावर से ऑटोमेटिक तरीके से संचालित होगी, जिसमें ट्रेन को इंजन द्वारा खींचने की आवश्यकता समाप्त हो जाएगी। खबरों के अनुसार पहले वंदे भारत स्लीपर ट्रेन (Vande Bharat SL) का प्रोटोटाइप आने वाले 2 से 5 महीनो में जारी होगा, जिसका निर्माण बेंगलुरु के BEML में हो रहा है।

कौनसे रूट पर चलेगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन :

रेलवे मंत्रालय के अनुसार पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन (Vande Bharat SL) दिल्ली-मुंबई और दिल्ली-हावड़ा रूट के बीच चलेगी। ये दोनों रूट्स ही ज्यादा बिजी है और वर्तमान में इन रूट्स पर यात्रियों की ज्यादा भीड़ रहती है।