Friday, July 26, 2024
Railway News

Namo Bharat Train : नए सफर पर तेजी से आगे आई Namo Bharat – अब इस दिन कर सकेंगे सवारी

Namo Bharat Train : Delhi-NCR में तेजी से Namo Bharat Train के नेटवर्क का जाल बिछाया जा रहा है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC) ने गाजियाबाद के साहिबाबाद से दिल्ली के न्यू अशोक नगर तक Namo Bharat Train का ट्रायल कराने का काम तेज कर दिया है। NCRTC के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पुनीत वत्स का कहना है की नवंबर तक ट्रेन का शुरू हो जाएगा। इसके बाद फिर दिसंबर या जनवरी में ट्रेन को सभी यात्रियों के लिए शुरू किया जाएगा।

लोगों की सुविधा हेतु सराय काले खां स्टेशन को आईएसबीटी, हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन और दिल्ली मेट्रो (पिंक लाइन) परिवहन साधनों के साथ तैयार किया गया है। आपको बता दें की RRTS स्टेशन को हजरत निजामुद्दीन स्टेशन से जोड़ने हेतु 280 मीटर का लंबे एफओबी तैयार हो रहा है। न्यू अशोक नगर स्टेशन को अशोक नगर मेट्रो स्टेशन के साथ मिलाया जा रहा है। फिर इस मेट्रो स्टेशन को 90 मीटर के एफओबी से जोड़ दिया जाएगा। इसके बाद अन्य दो एफओबी का काम किया जाएगा जिसमें एक चिल्ला गांव और मयूर विहार एक्सटेंशन के पास का क्षेत्र जुड़ेगा। दूसरे एफओबी के तहत न्यू अशोक नगर में शिव मंदिर के पास के लोगों को सुविधा मिलेगी।

रैपिड रेल ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) कॉरिडोर के तहत अब साहिबाबाद से न्यू अशोक नगर खंड की एक नई (डाउन लाइन) का ट्रैक बनाया जाएगा। दूसरी लाइन पर ट्रैक बिछाने की गति को भी तेज किया गया है। इसके बाद साहिबाबाद, आनंद विहार, न्यू अशोक नगर स्टेशन जुड़ जाएगा। दिल्ली में RRTS कॉरिडोर की 14 किलोमीटर लम्बी लाइन तैयार की जाएगी और इसमें 9 किलोमीटर का हिस्सा एलिवेटेड और 5 किलोमीटर का हिस्सा भूमि के नीचे यानी की भूमिगत रहेगा। दोनों खंड लगभग तैयार किये जा चुके है। दिल्ली में इस वक्त दो खंड हैं जिसमें सराय काले खां, न्यू अशोक नगर और आनंद विहार (भूमिगत) तीन स्टेशन शामिल हैं। मौजूदा समय में इनका कार्य अंतिम चरण में पहुँच जाएगा। अब बस न्यू अशोक नगर स्टेशन से साहिबाबाद के बीच इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन के साथ सिग्नलिंग के काम में ट्रैक बिछाने काम चालु है।