Vande Sadharan : इस रेल रूट में दौड़ेगी वंदे साधारण एक्सप्रेस- कम किराया में मिलेगा AC वाला मजा!

Vande Sadharan : देश में हर दिन करोड़ों लोग ट्रेन से यात्रा करते हैं। सरकार ने यात्रियों की सुविधा के लिए कई ट्रेनें शुरू कीं। इसी सिलसिले में वंदे मातरम एक्सप्रेस की शुरुआत की गई क्योंकि यह कम समय में अधिक दूरी तय करने के लिए जानी जाती है।

यह ट्रेन काफी आरामदायक है। लेकिन किराया अधिक होने के कारण लोग यात्रा नहीं कर पाते हैं। इसे देखते हुए भारतीय रेलवे ने साल 2023 से वंदे भारत का नॉन-एसी वर्जन वंदे साधारण एक्सप्रेस (आधिकारिक नाम नहीं) चलाने का फैसला किया है। फिलहाल इस ट्रेन को 5 रूटों पर चलाने का फैसला किया गया है।

ट्रायल रन की तैयारी शुरू

वंदे भारत की तरह वंदे साधारण एक्सप्रेस के कोचों का निर्माण चेन्नई की इंटीग्रल कोच फैक्ट्री में किया जा रहा है। नीले-सफेद वंदे भारत एक्सप्रेस की जगह वंदे साधारण एक्सप्रेस को केसरिया और भूरे रंग में डिजाइन किया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, इस ट्रेन को तैयार करने में करीब 65 करोड़ रुपये की लागत आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रेन में 22 कोच होंगे, जिनमें से 12 स्लीपर, 8 जनरल और 2 गार्ड कोच होंगे। इस ट्रेन के पहले ट्रायल रन के लिए वंदे साधारण एक्सप्रेस को रविवार सुबह मुंबई लाया गया। इसे मझगांव के वादीबंदर रेलवे यार्ड में पार्क किया गया है जहां इसका परीक्षण किया जाएगा।

ये रहा रूट

वंदे भारत ट्रेन फिलहाल 5 रूटों पर चलेगी। इनमें पटना-नयी दिल्ली भी शामिल है। हावड़ा-नई दिल्ली, हैदराबाद-नई दिल्ली, मुंबई-नई दिल्ली, एर्नाकुलम-गुवाहाटी। वंदे ऑर्डिनरी एक्सप्रेस को वंदे भारत एक्सप्रेस का नॉन-एसी वर्जन कहा जा रहा है लेकिन यह सेमी-हाई स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस से काफी अलग होगी। ऑर्डिनरी एक्सप्रेस एक नॉन-एसी ट्रेन होगी।

वंदे भारत एक्सप्रेस में सीसीटीवी, ऑटोमैटिक डोर लॉकिंग, पेंट्री केबिन आदि सुविधाएं हैं, जो इस ट्रेन का मुख्य आकर्षण भी हैं। लेकिन वंदे साधारण एक्सप्रेस में ये सुविधाएं नदारद हो सकती हैं। सुविधाओं में अंतर के कारण दोनों ट्रेनों के किराए में भी काफी अंतर हो सकता है।