Bullet Train : फ्लाइट जैसी सीटें..लग्जरी वॉशरूम, ऐसी होगी भारत की पहली बुलेट ट्रेन…

Bullet Train : भारत की पहली बुलेट ट्रेन (Bullet Train) जो मुंबई से लेकर साबरमती गुजरात तक चलने वाली जापान के शिनकानसेन E-5 सीरीज बुलेट ट्रेन होगी, लेकिन इसे भारतीय यात्रियों को ध्यान में रखकर बनाया गया है।

इस बुलेट ट्रेन में 690 यात्री सफर कर सकेंगे और इसमें फ्लाइट की तरह फर्स्ट क्लास, बिजनेस क्लास और इकोनामिक क्लास होंगे। जबकि इसमें आपको फ्लाइट से भी ज्यादा आरामदायक सीटें मिलेगी। NHSRCL के अधिकारियो ने बताया कि शुरुआत में इसमें 10 कोच होंगे लेकिन बाद में इसमें 16 कोच कर दिए जाएंगे।

इतने यात्री कर सकेंगे सफर

इस बुलेट ट्रेन के फर्स्ट क्लास में 15 सीटें होंगी जबकि बिजनेस क्लास में 55 सीटें और इकॉनमी क्लास में 620 यात्री सफर कर सकेंगे। इसमें प्लेन से ज्यादा स्पेस के साथ आने वाला टॉयलेट मिलेगा। इसके अंदर एक स्पेशल कमरा भी होगा जिसमें कोई महिला अपने बच्चे को दूध पिला सकती है। इसके साथ ही कोई बीमार आदमी भी उसमें आराम कर सकता है।

रीडिंग लैंप की सुविधा

इसके अलावा प्लेन की तरह ट्रेन में भी सामान रखने के लिए ओवरहेड लगेज रैक मिलेगी। दो सीटों के बीच अच्छा स्पेस मिलेगा और फर्स्ट व बिजनेस क्लास की सीटें मूव कर सकेंगी। LED लाइटिंग के साथ ही पढ़ने के लिए रीडिंग लैंप भी मिलेगा। कोई भी व्यक्ति आराम से पढ़ना या कोई काम करना चाहे तो कर सकेगा। यहां पर आप मोबाइल फोन, लैपटॉप और अन्य डिवाइस को चार्ज कर सकते हैं।

2026 में होगा ट्रायल रन

मुंबई से साबरमती के बीच 508 किलोमीटर तक चलने वाली इस बुलेट ट्रेन (Bullet Train) का ट्रायल 2026 में सूरत से बिलिमोरा के बीच में होगा। यहां पर ये बुलेट ट्रेन अपनी ऑपरेशनल स्पीड 320 kmph की स्पीड से दौड़ेगी। इसकी अधिकतम स्पीड 350 kmph की होगी।