अब दलालों का चक्कर खत्म! आसानी से मिलेगा Confirmed Tatkal Ticket, जानें- पूरा प्रोसेस…

Indian Railway News : भारतीय रेलवे देश में यात्रा का सबसे आरामदायक साधन है। ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या अधिक होने के कारण ट्रेन में टिकट (Ticket) मिलना मुश्किल हो जाता है। कई बार लोग अचानक कहीं जाने का प्लान बना लेते हैं।

ऐसे में उन्हें तत्काल टिकट लेना पड़ता है, लेकिन तत्काल टिकट के लिए समय अवधि तय होती है। इस वजह से यहां भी टिकट पाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है। ऐसे में IRCTC आपके लिए एक मास्टर लिस्ट लेकर आता है, जिसकी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आपका कन्फर्म टिकट पाना आसान हो जाता है। तो आइये जानते हैं।

दरअसल, यात्रियों की इस समस्या का समाधान करने के लिए रेलवे ने ‘मास्टर लिस्ट फीचर’ शुरू किया है, जिसमें आप तत्काल विंडो खुलने से पहले ही यात्रियों की डिटेल्स अपडेट कर सकते हैं। आपको बस तत्काल विंडो खुलते ही भुगतान करना होगा और कन्फर्म टिकट बुक हो जाएगा। इस सुविधा के कारण, तत्काल टिकट बुक करना बहुत आसान हो गया है। आइए जानते हैं कि आप मास्टर लिस्ट से कैसे टिकट बुक कर सकते हैं।

मास्टर लिस्ट का उपयोग करने की पूरी प्रक्रिया

इसके लिए सबसे पहले अपने आईआरसीटीसी अकाउंट पर लॉगइन करें। इसके बाद माय अकाउंट पर जाएं और माय प्रोफाइल सेक्शन पर क्लिक करें। जैसे ही आप माय प्रोफाइल पर क्लिक करेंगे, आपको ‘Add/Modify Master List‘ का विकल्प दिखाई देगा।

मास्टर लिस्ट खुलने के बाद यात्री का नाम, उम्र, लिंग, जन्म, आईडी की जानकारी भरें। इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें। इसके बाद मास्टर लिस्ट तैयार हो जाएगी। टिकट बुक करते समय। My Passenger List पर क्लिक करें। इसके बाद आप आसानी से पेमेंट करके कन्फर्म टिकट पा सकते हैं।