Train यात्रा में कितना सामान लेकर जा सकते हैं? ज्यादा होने पर कटेगा चालान, जानें – ये नियम….

Railway : भारतीय रेलवे को देश की जीवन रेखा कहा जाता है और इसमें हर रोज करोड़ों लोग अपना सफर पूरा करते हैं। कई ऐसे यात्री भी है जो ढेर सारा सामान लेकर अपने गंतव्य तक ट्रेन से सफर करते हैं। अगर आप भी अक्सर ट्रेन में सफर करते हैं और अपने साथ ढेर सारा सामान लेकर जाते हैं तो आपको रेलवे द्वारा बनाए गए कुछ जरूरी नियम के बारे में पता होना चाहिए।

रेलवे के नियम के अनुसार यात्री को एक्स्ट्रा लगेज और लाइवस्टॉक लेकर जाने की अनुमति नहीं है। भारतीय रेलवे द्वारा इसके लिए कुछ नियम बनाए गए हैं। अगर आपको इंडियन रेलवे के लगेज नियमों के बारे में जानकारी नहीं है तो हम आज आपको इसकी पूरी जानकारी देने जा रहे हैं।

हर क्लास के लिए अलग लगेज कैपेसिटी

आपको बता दें रेलवे द्वारा अलग-अलग क्लास के डिब्बो में सामान ले जाने की अलग-अलग लिमिट सेट की गई है। अगर आप सेट की गई लिमिट से ज्यादा सामान लेकर जाते हैं तो आपको कम से कम ₹30 जुर्माना देना पड़ेगा। इसके अलावा रेलवे ने सामान ले जाने में एक तय सीमा तक छूट दे रखी है।

कितनी है लगेज कैपेसिटी

  • क्लास के आधार पर AC 1 Tier में आप 70 किलो से ज्यादा सामान नहीं ले जा सकते है जबकि 70 किलो तक सामान आप बिना किसी शुल्क के ला जा सकते है। इसके अलावा एक्स्ट्रा सामान के लिए 15 रुपये प्रति किलो भत्ता देना पड़ेगा। एक्स्ट्रा चार्ज के साथ आप AC 1 Tier में 150 किलो तक सामान ले जा सकते है।
  • AC Tier 2 में 50 किलो तक मुफ्त सामान ले जा सकते है। इसके अलावा एक्स्ट्रा सामान ले जाने पर 10 रुपये प्रति किलो शुल्क देना पड़ेगा। इसमें आप अतिरिक्त शुल्क देकर अधिकतम 100 किलो सामान ले जा सकते हैं।
  • थर्ड AC क्लास के कोच में आप 40 किलो तक मुफ्त में सामान ले जा सकते हैं। अगर आप एक्स्ट्रा सामान ले जाते हैं तो आपको₹10 प्रति किलो के हिसाब से शुल्क देना पड़ेगा। इसके अलावा आप 40 किलो तक सामान अपने पास रख सकते हैं।
  • स्लीपर क्लास के डिब्बे में आप 40 किलो तक सामान मुफ्त में ले जा सकते हैं। अगर आप एक्स्ट्रा सामान लेकर जाते हैं तो ₹10 प्रति किलो के हिसाब से शुल्क देना होगा। स्लीपर क्लास में सफर करते वक्त आप अधिकतम 80 किलो तक सामान अपने साथ ले जा सकते हैं।
  • सेकंड क्लास के डिब्बे में आप 35 किलो तक मुफ्त में सामान ले जा सकते हैं। इसके अलावा ज्यादा सामान ले जाने के लिए आपको ₹10 प्रति किलो के हिसाब से शुल्क देना होगा। सेकंड क्लास में सफर करते समय आप अधिकतम 70 किलो तक सामान ले जा सकते हैं।