बदला गया Ranchi-Patna Vande Bharat का रूट, जानें- रेलवे ने क्‍यों लिया फैसला….

Ranchi-Patna Vande Bharat : रांची पटना वंदे भारत एक्सप्रेस को लेकर बड़ा अपडेट आया है। दरअसल इसके रूट में बदलाव किया गया है। ट्रेन के रूट में बदलाव के बाद अब मुरी और बरकाकाना होते हुए जाएगी। वंदे भारत पटना रांची का बदला गया रूट 2 अगस्त से लागू हो गया है। रूट में यह फेरबदल साकी और बरकाकाना के रास्ते मे एक चट्टान के गिरने पर रेलवे ने यह फैसला लिया है।

चट्टान गिरने से सांकी-बरकाकाना मार्ग मंगलवार को पूरे दिन प्रभावित रहा। बाद में धनबाद से बुलडोजर और पोकलेन मशीन भेजकर देर रात इसे हटाया जा सका। मानसून के दौरान चट्टानें गिरने का खतरा रहेगा। इसे देखते हुए रेलवे ने अगले आदेश तक दोनों दिशाओं में चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का रूट बदल दिया है। उधर, रेल विभाग में चर्चा है कि रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस सांकी-बरकाकाना रूट पर चल रही थी।

उस मार्ग पर नियमित अंतराल पर मालगाड़ियाँ चलती हैं। वंदे भारत एक्सप्रेस के चलने से मालगाड़ियों का परिचालन प्रभावित हो रहा था। इसे लेकर धनबाद रेल मंडल वंदे भारत एक्सप्रेस का रूट बदलने का प्रस्ताव भेजने की तैयारी कर रहा था। इसी बीच पहाड़ी चट्टान गिरने के कारण वंदे भारत एक्सप्रेस का रूट बदलने की रेलवे बोर्ड से मंजूरी मिल गई।