अब दिल्ली से बिहार जाना होगा आसान- चलेगी 20 स्पेशल ट्रेन, जल्दी देखिए टाइम टेबल….

डेस्क : देश की राजधानी दिल्ली में लाखों की संख्या में बिहार के लोग रहते हैं। ये सभी छठ और दिवाली मनाने के लिए अपने घर जाते हैं। लेकिन, यात्रियों की संख्या अधिक होने के कारण ट्रेनों में लोगों की भीड़ लग जाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे त्योहारों के दौरान स्पेशल ट्रेनें (Special Train) चलाता है।

इसी कड़ी में इस बार भी राजधानी स्पेशल ट्रेन नई दिल्ली और पटना के बीच 8 फेरे लगाएगी। जबकि आनंद विहार टर्मिनल से पटना और नई दिल्ली से सहरसा के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेनें 20 ट्रिप चलेंगी। आइए जानते हैं इन ट्रेनों के टाइम टेबल और रूट के बारे में।

नई दिल्ली-पटना जंक्शन ट्रेन संख्या 02250

यह ट्रेन 10, 13, 15, 17 नवंबर को शाम 7.10 बजे नई दिल्ली से चलेगी। यह ट्रेन अगले दिन सुबह 7.30 बजे पटना पहुंचेगी। यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज जंक्शन इसके बाद पंडित दीनदयाल जंक्शन, बक्सर और आरा तक चलेगी।

पटना जंक्शन-नई दिल्ली आरक्षित राजधानी स्पेशल ट्रेन संख्या 02249

यह ट्रेन सुबह 9 बजे पटना से चलेगी और उसी दिन रात 9 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। यह ट्रेन 11, 14, 16, 18 नवंबर को पटना से खुलेगी। यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज जंक्शन, पंडित दीन दयान उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा स्टेशन पर रुकेगी।

ट्रेन नंबर 04002 आनंद विहार टर्मिनल-पटना जं

यह ट्रेन आनंद विहार टर्मिनल से आधी रात 00.05 बजे यानी 12.05 बजे रवाना होगी. यह उसी दिन अपराह्न 3.45 बजे पटना पहुंचेगी। यह ट्रेन 10, 11, 13, 14, 16 नवंबर को चलेगी।

ट्रेन नंबर 04001 पटना जंक्शन-आनंद विहार टर्मिनल राजधानी एक्सप्रेस

यह ट्रेन शाम 6.45 बजे पटना से खुलेगी. अगले दिन सुबह 10.20 बजे आनंद विहार टर्मिनल पर उतरेगी। यह ट्रेन 10, 11, 13, 14, 16 नवंबर को चलेगी। यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज जंक्शन, पंडित दीन दयान उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा स्टेशन पर रुकेगी।

ट्रेन संख्या 04021 सहरसा जंक्शन-नई दिल्ली आरक्षित स्पेशल ट्रेन

यह ट्रेन शाम सात बजे सहरसा से खुलेगी। यह अगले दिन रात 8.20 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। यह ट्रेन 11, 12, 14, 15, 17 नवंबर को चलेगी। यह ट्रेन मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर जंक्शन, गोंडा जंक्शन, गोरखपुर, सीवान जंक्शन, छपरा, हाजीपुर जंक्शन, मुजफ्फरपुर जंक्शन, समस्तीपुर जंक्शन, बरौनी जंक्शन, बेगुसराय, खगड़िया जंक्शन और सिमरी बख्तियारपुर स्टेशनों पर रुकेगी।