Indian Passport : आखिर कितने रंग के होते हैं भारतीय पासपोर्ट? जानें- घर बैठे कैसे करें अप्लाई…

Indian Passport : अगर आप एक जगह से किसी दूसरी जगह की यात्रा कर रहे है तो इसके लिए आपको टिकट की जरूरत होती है। लेकिन टिकट आपको हर माध्यम के यातायात के लिए जरूरी है। उसी तरह अगर आप विदेश यात्रा कर रहे है तो आपके पास पासपोर्ट होना जरूरी होता है।

अगर आप भी भारत से बाहर किसी अन्य देश में जा रहे है तो आपको हवाई यात्रा के लिए पासपोर्ट की जरूरत होती है जो कि पहचान पत्र के रूप में भी काम आता है।

भारत में रहने वाले लोगों के लिए कई तरह के पासपोर्ट होते है जिसका रंग केवल नीला ही नहीं बल्कि और भी रंग में ये मौजूद है। हर तरह के पासपोर्ट की एक अलग पहचान होती है और ये किसी खास काम के लिए बने होते है। ये पासपोर्ट विशेष व्यक्ति के लिए बनाए जाते है।

भारत में नीला, मरून और सफेद तीन रंग के पासपोर्ट बनाए जाते है। आइये आपको बताते है कि आखिरकार अलग अलग रंग के पासपोर्ट की क्या खासियत होती है और ये किनके लिए बनाए जाते है?

नीले रंग का पासपोर्ट

खासतौर पर नीले रंग का पासपोर्ट आम लोगों के लिए बनाया जाता है जिससे आप किसी अन्य देश में जाकर घूम सकते है। इसके जरिये आप हेल्थ, पढ़ाई और काम के लिए विदेश जाने का परमिट ले सकते है।

सफेद रंग का पासपोर्ट

सफेद रंग का पासपोर्ट उस व्यक्ति के लिए बनाया जाता है तो किसी सरकारी काम के लिए विदेश जा रहा है। इस पासपोर्ट के साथ ही आपको कुछ विशेष अधिकार भी मिलते है। जिसके पास सफेद रंग का पासपोर्ट है वह सरकारी अधिकारी हो सकता है।

मरून रंग का पासपोर्ट

इसके साथ ही मरून कलर का पासपोर्ट उन लोगों के लिए बनाया जाता है जो डिप्लोमेट्स या सीनियर अधिकारी होते है। अगर आपके पास ये पासपोर्ट है तो आपको विदेश जाने के लिए वीजा की जरूरत नहीं होती। इसी के साथ ही इमिग्रेशन में भी आसानी हो जाती है।