IRCTC Tour Package : बिना वीजा Free में कीजिए नेपाल और श्रीलंका की यात्रा, कीमत बस इतनी है

IRCTC Tour Package : कई ऐसे लोग होते हैं जिन्हें घूमना फिरना अच्छा लगता है। ऐसे ही शौकीनवाज लोगों के लिए आज एक बेहतरीन खबर लेकर आए है। जी हां आज आप लोगों को आईआरसीटीसी के द्वारा संचालित एक जबरदस्त पैकेज के बारे में बताएंगे जिसमें आप बिना वीजा दो देशों का यात्रा कर सकते। तो चलिए आपको विस्तार से बताते हैं।

दरअसल हाल ही में आईआरसीटीसी ने देश की राजधानी दिल्ली से नेपाल की राजधानी काठमांडू तक के लिए एक टूर पैकेज (Tour Package) लॅान्च किया गया है। जिसमें आपको कई धार्मिक स्थलों के दर्शन के बाद बगल के पड़ोसी देश श्रीलंका की सैर भी कराई जाएगी। यही नहीं अन्य पैकेज की तरह आपको ठहरने व खाने-पीने की सभी सुविधाएं IRCTC की ओर से ही मुहैया कराई जाएंगी।

जानकारी के लिए आपको बता दें की यह यात्रा दिल्ली से पोखरा के बीच की 21 अगस्त को दिल्ली से शुरू होगी। जिसमें आप दिल्ली से हवाई अड्डे से काठमांडू के लिए फ्लाइट से प्रस्थान करेंगे। काठमांडू में आपके ठहरने की व्यवस्था 3 स्टार होटल में की गई है। जितने दिन का भी टूर है रोजाना आपको ब्रेकफास्ट लंट और डीनर कराया जाएगा। क्योंकि इनका पैसा पैकेज में इंक्लूड किया गया है।

यही नहीं काठमांडू में घूमने के लिए आपको AC Delux बस की व्यवस्था की गई है। साथ ही आपको हर जगह की जानकारी देने के लिए हिन्दी व अंग्रेजी में गाइड की व्यवस्था भी की गई है। बता दे कि इस टूर की सेंट 6 दिन और 5 रात है। अगर, खर्च की अगर बात करें तो एक आदमी पर ₹48000 निर्धारित किया गया है। दो लोगों के कंबाइंड टिकट पर ये खर्च घटकर ₹38900 रुपए रह जाएगा। वहीं तीन लोगों के साथ महज ₹38000 में आपका टूर पूरा हो जाएगा।