Saturday, July 27, 2024
National News

गर्मियों की छुट्टियों में भारत की इन 5 जगहों पर जरूर जाएं घूमने, वापस आने का मन नहीं करेगा…

अगर आप भी कनफ्यूज हैं कि आने वाले छुट्टियों में कहाँ घूमनें जाएं, तो ये 5 प्लेस आपके वैकैशन को शानदार बना सकते हैं और बारिश (अगस्त-सितंबर) का मज़ा भी दिला सकते हैं। 

1. पचमढ़ी- पचमढ़ी मध्यप्रदेश के नर्मदपुरम में पहाड़ी से 1067 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है और इसे सतपुड़ा की रानी भी कहा जाता है। यहां कई प्राकृतिक झरने और गुफ़ाएं  हैं, इसीलिए बारिश का मौसम इस जगह को और दर्शनीय बनाता है। 

क्या है यहां खास- बी फॉल्स, जटा शंकर गुफ़ाएं, पांडव गुफ़ाएं, धूपगढ़ चोटी, महादेव हिल्स, सतपुड़ा राष्ट्रीय उद्यान, चौरागढ़ मंदिर, क्राइसट चर्च, बड़े महादेव आदि। 

कैसे पहुंचे- पचमढ़ी से निकटतम हवाई अड्डा भोपाल और जबलपुर हैं लेकिन वहाँ से आपको बस/ट्रेन या टैक्सी से ही जाना होगा और यदि आप ट्रेन से जाना चाहते हैं, तो सबसे निकटतम स्टेशन पिपरिया (47 किमी) है और स्वयं के वाहन से यदि आप जाना चाहें तो इंदौर, जबलपुर मार्ग इसके सबसे नजदीक मार्ग है। 

2. मुन्नार- मुन्नार दक्षिण भारत ( केरल) का एक बहुत ही चर्चित हिल स्टेशन है। यहां पर मुटुपेटी झील और बांध पर पर्यटक आते हैं, यहां के चाय बागान भी बहुत प्रचलित हैं। वैसे यहां मानसून के बाद जाना ज्यादा बेहतर माना जाता है तो आप यहां जा सकते हैं। 

कैसे पहुंचे- मुन्नार पहुँचने के लिए निकटम हवाई अड्डा (110 किमी)  कोच्चिन है। 

निकटम ट्रेन मार्ग अलुवा स्टेशन है जोकि मुन्नार से (110 किमी) है और सड़क से आने के लिए दिल्ली सबसे निकटम है। 

3. कूर्ग (COORG)- ये दक्षिण भारत का एक पहाड़ी हिस्सा है, जो कि समुद्रतल से 1525 किमी की ऊंचाई पर है, ये एक बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन है। यहां पहाड़, जंगल और नदी हैं और ये हाइकिंग, क्रॉस कंट्री और ट्रेल्‍स के लिए भी जाना जाता है। 

कैसे पहुंचे- कूर्ग पहुँचने के लिए सबसे नजदीकी हवाई अड्डा मैंगलौर है। रेल मार्ग से सबसे नजदीक स्टेशन मैसूर है और यदि आप बस या कार से जाना चाहते हैं तो मैसूर सबसे नजदीक शहर है जहां से आप कूर्ग जा सकते हैं। 

4.उदयपुर- उदयपुर राजस्थान का एक खूबसूरत शहर है और  यदि आप मानसून में महलों और एतिहासिक विरासत घूमना चाहते हैं तो आपके लिए परफेक्ट जगह है। उदयपुर को ‘पूर्व का वेनिस’भी कहा जाता है। उदयपुर अपनी संस्कृति, झीलों और नहरों के लिए प्रसिद्ध है। 

कैसे पहुंचे- आप महारणप्रताप उदयपुर हवाई अड्डा के लिए सीधे फ्लाइट बुक कर सकते हैं। यदि आप रेल मार्ग से आना चाहते हैं तो आप दिल्ली, इंदौर,  भोपाल किसी भी शहर से ट्रेन पकड़ सकते हैं और यदि आप बस या कार सुविधा का उपयोग करना चाहते हैं तो आपको इस शहरों से सीधे बस और कार से जाने की सुविधा भी उपलब्ध है। 

5. साँची-  मध्यप्रदेश के जिले रायसेन में स्थित  साँची में ये स्तूप पहाड़ी पर हैं और ये यूनेस्को वर्ल्ड हैरिटेज की धरोहर में शामिल हैं। इनकी खास बात ये है कि ये तीसरी शताब्दी ईसा( 3 rd BCE)पूर्व सम्राट अशोक द्वारा बनया गया था साँची स्तूप विशेष इसलिए है क्योंकि, ये देश की सबसे पुरानी और पहली शैल संरचना है। 

कैसे पहुंचे- साँची पहुँचने के लिए सबसे नजदीकी हवाई अड्डा भोपाल राजभोज हवाई अड्डा और इंदौर देवी अहिल्या हवाई अड्डा हैं और यदि आप ट्रेन से पहुंचना चाहते हैं तो विदिशा और भोपाल सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन हैं। साथ ही आप बस मार्ग से भी आसानी से पहुँच सकते हैं।