IAS Ashish Kumar : पहली बार UPSC में हुए फेल, फिर बनाई ऐसी स्ट्रेटजी बन गए IAS अधिकारी…

IAS Ashish Kumar : सिविल सेवा की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों का IAS, IPS बनना सपना होता है। इसके लिए वह कड़ी मेहनत करते हैं। इसी कड़ी में आईएएस आशीष कुमार (IAS Ashish Kumar) हमेशा से कलेक्टर बनने का सपना देखा करते थे।

अपने सपनों पर काम करने के लिए आशीष साल 2017 में ग्रेजुएशन कर सिविल सेवा की तैयारी में जुट गए। उसके बाद उन्हें अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए कई चीजों का संतुलन बनाना पड़ा। आइए इनकी तैयारी को करीब से देखने की कोशिश करते हैं।

आशीष कुमार ने साल 2018 में पहली बार यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा दी। प्रीलिम्स में वह महज 0.33% अंकों से चूक गए। इससे उन्हें थोड़ा सदमा लगा। लेकिन इतने कम अंकों के साथ असफलता ने उन्हें तैयारी पर अधिक ध्यान केंद्रित करने में मदद की।

दूसरी बार परीक्षा की तैयारी करते समय उन्होंने अपनी पिछली गलतियों को सुधारा। लेकिन आशिक कुमार पूरी ईमानदारी और लगन से प्रतिदिन सात से आठ घंटे पढ़ाई करते थे। आशीष का कहना है कि यह उम्मीदवारों की क्षमता पर भी निर्भर करता है। इसलिए पढ़ाई के घंटे निश्चित नहीं किये जा सकते। लेकिन हर दिन अवश्य पढ़ें।

आशीष कुमार का मानना ​​है कि यूपीएससी की तैयारी हमेशा सीमित किताबों से ही करनी चाहिए। अगर कोई दिक्कत हो तो आप इंटरनेट की मदद ले सकते हैं, लेकिन आपको सोशल मीडिया से पूरी तरह दूर रहना होगा। सोशल मीडिया आपको अपने लक्ष्य से भटका सकता है। आशीष कहते हैं कि कुछ लोग स्मार्ट तरीके से पढ़ाई करना पसंद करते हैं। वहीं किताब और इस जमाने सबसे बड़ा सहयोगी के रूप में तैयार इंटरनेट के बीच संतुलन रखें।