Akshay Kumar अब बने भारतीय, पहले थे कनाडा के नागरिक, जानें – कैसे मिली नागरिकता…

हर भारतीय के लिए इससे बड़े गर्व की कोई बात नहीं की वे हिन्दुस्तानी हैं। भारत में न सिर्फ यहां के लोगों का बल्कि बाहर से आए लोगों का भी उतना ही सम्मान किया हैं। बॉलीवुड में भी कई ऐसे नाम है जो की भारतीय तो नहीं हैं लेकिन फिर भी उन्हे यहां न सिर्फ शोहरत मिली है, बल्कि ढेर सारा प्यार भी मिला है। ऐसे में कई एक्टर्स ने यहां की नागरिकता पाने के लिए मेहनत की हैं। जिसमे अब अक्षय कुमार Akshay Kumar को सफलता मिल गई।

जी हाँ अक्षय ने खुद इस बात को बताया है की उन्हे एक बार फिर भारत की नागरिकता मिल गई हैं। अक्षय कुमार Akshay Kumar ने अपने सोशल मीडिया पर इस बात का खुलासा किया हैं।  दरअसल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फाइल का फोटो शेयर किया है। जिसमे नागरिकता से जुड़े कागज है।

आपको बता दे की अक्षय ने कुछ समय पहले कनाडा की नागरिकता ली थी। लेकिन फिर वे भारत में ही रहने के फैसले पर कायम रहे। असल में 33 साल पहले अक्षय कुमार ने 1990 में भारत की नागरिकता छोड़ कनाडा की सिटीजनशिप ले ली थी।

ऐसा इसलीए क्योंकि उस समय अक्षय कुमार Akshay Kumar की फिल्में भारत में चल नहीं रही थी। ऐसे में वे कनाडा जाकर अपना करिअर बनाना चाहते थे। लेकिन फिर जब भारत में अक्षय की फिल्मों को पसंद किया जाने लगा तो अक्षय फिर भारत लौट आए। और साल 2019 में उन्होंने फिर से भारत की नागरिकता पाने के लिए  अप्लाइ किया।

जो की 15 अगस्त 2023 में उन्हे दी गई। अक्षय कुमार ने भारत की नागरिकता मिलने पर अपनी खुशी को जाहीर करते हुए। सोशल मीडिया पर न सिर्फ इंडियन सिटीजन के सर्टिफिकेट को दिखाया बल्कि साथ ही उन्होंने एक प्यारा से कैप्शन भी लिखा जो की उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है। अक्षय ने फोटो के साथ लिखा- दिल और सिटीजनशिप दोनों हिन्दुस्तानी।

Exit mobile version