Indian Citizenship : भारत में 3.5 साल में करीब 6 लाख लोगों ने छोड़ी नागरिकता, जानें – क्या है वजह…

Indian Citizenship : भारत एक खूबसूरत देश है। यहां की संस्कार और संस्कृति की चर्चा दुनियां भर में होती है। इसी बीच एक आंकड़ा जान आप हैरान रह जाएंगे। दरअसल, यह आंकड़ा भारत की नागरिकता त्याग दूसरे देश की नागरिकता (Indian Citizenship) लेकर बसने वालों की है।

इनके मुताबिक बीते 3 सालों में कुल 4 लाख 74 हजार 246 भारतीयों ने भारत के नागरिकता छोड़ दूसरे देश को अपनाया है। इस बात की जानकारी केंद्र सरकार ने संसद में दी है। वहीं इस चालू साल यानी 2023 की बात करें तो जून महीने तक भारत की नागरिकता छोड़ने वालों की संख्या 87 हजार 26 लोग है। यह जानकारी लोक सभा में विदेश मंत्री एस जयशंकर में लिखित रूप में दिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लोकसभा सांसद कार्ति पी चिदंबरम की ओर से विदेश मंत्री से पूछा गया था कि पिछले 3 सालों में कितने भारतीयों ने अपनी नागरिकता छोड़ी है। साथ ही उसने किन-किन देशों की नागरिकता हासिल की है। क्या नागरिकता छोड़ने वालों की संख्या 12 साल में सबसे ज्यादा है?

इस सवाल के जवाब में विदेश मंत्री की ओर से कहा गया है कि साल 2020 में 85 हजार 256 भारतीयों ने अपनी नागरिकता छोड़ दी है। साल 2021 में 1 लाख 63 हजार 256 भारतीयों ने अपनी नागरिकता छोड़ दी है। इसके अलावा साल 2022 की बात करें तो
2,25,620 लोगों ने छोड़ी है।

जबकि चालू वर्ष 2023 में जून माह तक यह संख्या 87 हजार 26 है। विदेश मंत्री ने कहा कि पिछले दो दशकों में बड़ी संख्या में भारतीय वैश्विक कार्यस्थल की तलाश कर रहे हैं। इसमें कई लोगों ने निजी सुविधा के चलते दूसरे देशों की नागरिकता लेने का विकल्प चुना है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने इसका संज्ञान लिया है और मेक इन इंडिया को लेकर कई प्रयास किये गये हैं, ताकि उनकी प्रतिभा को निखारा जा सके। सरकार ने कौशल और स्टार्टअप को बढ़ावा दिया है।