बेगूसराय के अमरजीत की छत्तीसगढ़ में गयी जान, परिवार के पालन पोषण के लिए करता था मजदूरी

न्यूज डेस्क : बेगूसराय के छौड़ाही ओपी क्षेत्र के एकंबा पंचायत के शेखाटोला निवासी एक युवा कामगार की मौत छत्तीसगढ़ में रहस्यमय तरीके हो गई। जिसकी जानकारी मिलते ही स्वजनों में कोहराम मच गया। वार्ड सदस्य एपी लैला बिहारी ने बताया कि शेखाटोला निवासी अशर्फी राम के 20 वर्षीय पुत्र अमरजीत राम के मौत की खबर उसके साथ रहनेवाले काम करनेवाले लोगों ने दिया। मृतक परिवार का गुजारा करने के लिए परदेश में रहकर मजदुरी करता था।

शनिवार को आचानक रात में उल्टी दस्त होने लगा। उसके साथी और ठेकेदार श्रवण राम ने उसका प्राथमिक उपचार के बाद रविवार सुबह हॉस्पिटल ले जाकर भर्ती कराया गया। रविवार साढ़े दस बजे उसकी मौत हो गई। ठेकेदार श्रवण राम अपने मालिक के साथ हॉस्पिटल में मौजूद रहकर मृतक अमरजीत राम का पोस्टमार्टम की प्रक्रिया लगे हुये थे।अभी तक मौत के कारण का पता नहीं चल पाया है। ग्रामीणों के मुताबिक मृतक कामगार को एक छह महीने का पुत्र है। जिसके साथ पत्नी अभी अपने नैहर खोदाबन्दपुर थाना क्षेत्र के मटिहानी गांव में रह रही है।

घटना की खबर मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया। सुचना मिलते पर मृतक के घर पहुंच कर पूर्व मुखिया श्री योगेंद्र साह,सुरेश राम जेडीयू नेता तेतर साहनी,वार्ड पंच संघ के अध्यक्ष अशोक पंडित उर्फ लैला बिहारी, निर्मल कुमार, शक्ति सहनी,चतुर सहनी,रमण साह आदि प्रतिनिधियों ने पिड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए प्रशासन से मुआवजा देने की मांग की है।