आज है नवरात्री का पाँचवा दिन, जानें माता का नाम और पूजा की विधि

डेस्क : आज नवरात्रि का पांचवां दिन है। हिन्दू धर्म के रीति रिवाजों के मुताबिक़ नवरात्रे के नौ दिन बेहद ही शुभ माने जाते हैं। और जो भी कोई इन 9 दिन व्रत रखता है और माता रानी को पूजता है, वह निश्चय ही ऊंचाइयों को प्राप्त करता है। आज के दिन को पंचमी भी कहा जाता है। यह सारे रूप दुर्गा माता के होते हैं, जिनकी पूजा नौ दिनों तक चलती है। जो भी माता की रोज सच्चे मन से आराधना करता है उसकी सारी परेशानियां दूर हो जाती हैं।

कुछ लोगो की जिंदगी में बृहस्पत दोष लगा होता है अगर वह स्कंदमाता की पूजा करते हैं तो उनका यह दोष भी दूर हो जाता है। इसीके साथ उनका भृहस्पति से जुडी परेशानियां भी दूर हो जाती है। इस दिन माता शेर पर सवार होकर आती है और अपने भक्तो का भला करती हैं। इस दिन पूजा करते वक्त पीले रंग के कपड़े पहनकर माता की पूजा करनी चाहिए, इससे शुभ फल की प्राप्ति होती है। उन्हें पीले फूल अर्पित करने चाहिए। उन्हें मौसमी फल, केले, चने की दाल का भोग अर्पित करना चाहिए।