Jhadu Ke Totke : देखते ही देखते अमीर बना देगा झाड़ू के ये टोटका, बस करना होगा ये काम….

Jhadu Ke Totke : मां लक्ष्मी (Ma Laxmi) को धन की देवी कहा जाता है। हर व्यक्ति यही चाहता है कि मां लक्ष्मी हमेशा उनसे प्रसन्न रहें ताकि उसके जीवन में सुख समृद्धि बरकरार रहे। लोग मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कई सारे उपाय करते हैं।

आज हम आपको इस आर्टिकल में मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए काफी असरदार टोटका बताने जा रहे हैं। इस आर्टिकल में हम झाड़ू का टोटका बताने जा रहे हैं। इनको करने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद सदा आप पर बना रहेगा। तो चलिए देखते हैं क्या है यह टोटका।

समय का रखें ध्यान

झाडू लगाते समय समय का विशेष ध्यान रखें। भूलकर भी सूर्योदय से पहले और सूर्यास्त के बाद झाड़ू का इस्तेमाल ना करें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी आप से नाराज हो जायेगी। और आपके घर में दरिद्रता छाने लगेगी। ऐसा करना काफी अशुभ माना जाता है। इसलिए भूल कर भी सूर्यास्त और सूर्योदय से पहले झाड़ू का उपयोग ना करें।

झाड़ू रखने की जगह

आप को झाड़ू रखने की जगह का भी खास ध्यान रखना चाहिए। भूल कर भी ऐसी जगह पर झाड़ू ना रखें जहां पर किसी बाहरी व्यक्ति की नजर उसपर पड़ जाए। इसके अलावा झाड़ू को तिजोरी, पूजा घर या तुलसी के पौधे के पास नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी आपसे रुष्ट हो जाती है और आपको आर्थिक संकट से जूझना पड़ता है।

रखे दिशा का खास ध्यान

झाडू साफ-सफाई के लिए इस्तमाल किया जाता है। और साफ़ सफाई वाले जगह पर ही मां लक्ष्मी वास करती हैं।इस वजह से झाड़ू का भूलकर भी अनादर ना करें। झाड़ू में गलती से भी पैर ना लगाएं। यदि कभी भूल से झाड़ू में पैर लग जाए तो उसे हाथ जोड़कर क्षमा मांगे। झाड़ू को कभी भी खड़ा करके ना रखें। झाड़ू को रखने के समय आपको दिशा का भी खास ध्यान रखना चाहिए।

झाड़ू को हमेशा घर में पश्चिम दिशा की ओर रखना चाहिए। आपको कभी भी झाड़ू को बेडरूम में नहीं रखना चाहिए। ऐसा करना वास्तु शास्त्र में अच्छा नहीं माना जाता है। अगर आप नए झाड़ू का इस्तेमाल कर रहे हैं तो शनिवार के दिन पहली बार इसका उपयोग ना करें।